लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की तरफ से बीजेपी का बड़े झटके लगे है। वहीं इंडिया गठबंधन ने लोगों का भरोसा जीता है। जिसपर राहुल गांधी ने यूपी के लोगों का धन्यवाद दिया है। समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसमें सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक बड़ा प्रयोग भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कई सीटों पर नए युवा चेहरे उतारे थे, जोकि सफल साबित हुआ।
पुष्पेंद्र सरोज (कौशाम्बी)

उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी सीट पर अखिलेश ने सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट देकर भरोसा जताया था। पुष्पेंद्र सरोज ने बीजेपी के विनोद सोनकर को एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराकर न सिर्फ पिता की हार का बदला लिया है, बल्कि सपा प्रमुख के भरोसे को भी कायम किया। साल 2019 में बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने इंद्रजीत सरोज को 38,742 वोटों से हराया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद बने हैं। पुष्पेंद्र सरोज ने इस साल एक मार्च को 25 साल की आयु पूरी की है। उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से एकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
इकरा चौधरी (कैराना)

उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर समाजवादी पार्टी ने 29 साल की इकरा चौधरी को टिकट दिया था, जिन्हें 69 हजार वोटों से जीत हासिल मिली है। उन्हें कुल पांच लाख 80 हजार 13 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को चार लाख 58 हजार 897 वोट मिले हैं। साल 2019 के चुनाव में कैराना में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जानकारी के मुताबिक, इकरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स किया था। वो कैराना के मौजूदा विधायक चौधरी नाहिद हसन की छोटी बहन हैं। साथ ही इससे पहले इकरा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी।
प्रिया सरोज ( मछलीशहर)

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को टिकट दिया था। प्रिया सरोज ने बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज को 35 हजार 850 वोटों से हराया है। जहां प्रिया सरोज को 4,51,292 वोट मिले, वहीं बीपी सरोज को 4,15,442 वोट मिले। प्रिया सरोज ने पिछले साल नवंबर में ही 25 साल की उम्र पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई और उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। चुनाव अभियान से पहले प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थीं। वह यूपी के सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025