Greater Noida: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बड़ी धूमधाम से महिला दिवस को सेलीब्रेट किया गया। इस दौरान अलग-अलग प्रतियोगिता जैसे म्यूजिकल चेयर, सोलो डांस , ग्रुप डांस, सिंगिंग और रेस का आयोजन किया गया। महिला दिवस के मौके पर छात्राओं और महिला स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
चांसलर ने दी शुभकामनाएं
विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान उपलब्धियों का मान्यता देने के अवसर के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसका असली सार प्रतिदिन महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने में निहित है। सामाजिक प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया।
''महिला और पुरुषों में मतभेद नहीं''
डायरेक्टर पीआर ने कहा कि हमें महिला और पुरुषों के मतभेद नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम सब इंसान हैं और हमें इंसान बनने की ज़रूरत है। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक पीढ़ी को शिक्षित कर सकता है लेकिन एक महिला शिक्षित होती है तो वो कई पीढ़ियों को शिक्षित कर देती है। महिलाओं को पुरुषों की सहानुभूति नहीं बल्कि संवेदनाएं चाहिए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025