उत्तर प्रदेश में पहली बार इनलाइन फ्री स्टाइल और डर्बी की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। लायंज स्पोर्ट्स क्लब इन दोनों खेलो का आयोजन 28 से 30 जून के बीच में शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम (ग्रेटर नोएडा) में करेगा। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) ने पहली बार उत्तर प्रदेश में इनलाइन फ्री स्टाइल और डर्बी की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इस राष्ट्रीय आयोजन में संरक्षक की भूमिका निभा रहा है।
ग्रेटर नोएडा और यूपी के खेलों को मिलेगी पहचान
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों से 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ग्रेटर नोएडा में इस प्रकार के बड़े खेल आयोजनों का आयोजन पहले भी हो चुका है, लेकिन स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता यहां पहली बार हो रही है। इस तरह के आयोजन से ग्रेटर नोएडा और उत्तर प्रदेश को खेलों की दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी।
कोच को ताइवान से बुलाया गया
लायंज स्पोर्टस क्लब की ओर से बताया गया कि इस राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा से पहले शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम के रिंग में इनलाइन फ्री स्टाइल के लिए एक नेशनल कैंप भी चल रहा है। पहली बार भारत में स्केटिंग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए लायंज स्पोर्ट्स क्लब ने एक विदेशी कोच को बुलाया है। ताइवान से आए वू डांग यान (Wu Dong Yan) कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हैं। इस प्रशिक्षण कैंप में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा आरएसएफआई द्वारा चयनित राष्ट्रीय टीम भी इस कैंप में प्रशिक्षण ले रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025