शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में आज भारतीय संस्कृति वैश्विक केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति से जुड़े ज्ञान को एकत्रित करने के लिए वैश्विक मंच बनाना है। इस समारोह का शुभारंभ में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सेवानिवृत्त आईएएस दीपक सिंघल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसड स्टडीस के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण प्रो. कपिल कपूर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा के चांसलर प्रो. जगबीर सिंह,नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीस, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस की चेयरपर्सन प्रो. हीरामन तिवारी, शारदा विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर वाई के गुप्ता, शारदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा द्वारा किया गया।
विरासत पर गर्व करना जरूरी- पद्म भूषण प्रो. कपिल कपूर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांसड स्टडीस के पूर्व चेयरमैन पद्म भूषण प्रो. कपिल कपूर ने कहा 'कि विरासत पर गर्व करना जरूरी है। नई शिक्षा नीति के अनुसार भी यहीं है की अपनी भाषाओं में पढ़ाना है। लेकिन समयस्या यह है कि हम देश विदेश का पढ़ाते है और अपने बारे में अपनी संस्कृति के बारे में नहीं पढ़ाते है। हमे अपना ज्ञान हमारे बच्चों तक पहुंचाना है। केवल नीति बनाकर भूल जाते है और यही होता आ रहा है लेकिन अब इस पर कार्य करने का समय आ गया है। ज्ञान वापस आता है लेकिन कभी नहीं मिटता है। अपनी मानसिकता को बदलने के लिए हमें अपनी धरोहर को संरक्षित करना चाहिए।'
"हर स्कूल एवं विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है भारतीय संस्कृति का ध्यान रखना"
इस दौरान शारदा विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर वाई के गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा 'कि आज का दिन समस्त शारदा ग्रुप के लिए बेहद गर्व की बात है, कि हम इस अहम कार्य के शुरूवात शारदा से की जा रही है। यह केंद्र सबसे पहले शारदा विश्वविद्यालय में शुरू किया गया। समाज के हर स्कूल एवं विश्वविद्यालय की यह जिम्मेदारी बनती है कि भारतीय संस्कृति पर खास ध्यान दिया जाये और अच्छे छात्रों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। '
इसे दुनिया के सबसे अच्छे र्स्टाटअप के रूप में लिया जा सकता
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव सेवानिवृत्त आईएएस दीपक सिंघल ने कहा 'कि भारतीय संस्कृति वैश्विक केंद्र तभी सफल होगा जब केवल भाषण नहीं दिए जाऐगा बल्कि इस पर असल में परिणाम हेतु कार्य किया जाएगा। इस को दुनिया के सबसे अच्छे र्स्टाटअप के रूप में लिया जा सकता है। शारदा विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र में योगदान देकर बहुत बड़ा कार्य किया है। '
कार्यक्रम में मौजूद रहे डीन और छात्र
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता, निदेशक पीआर डॉ. अजीत कुमार, डीन डॉ. अन्वीति गुप्ता सहित सभी स्कूलों के डीन एंव शिक्षक भी मौजूदा रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025