जब से प्रदेश में योगी का शासन चल रहा है तब से अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर जा चुके है या फिर सलाखों के पीछे पहुंच चुके है. पिछले चंद दिनों में नोएडा पुलिस की तो चारों ओर तारीफ हो रही है, क्योंकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में दिखाई दे रही है. लगातार बदमाशों की कमर तोड़ने का काम जारी है. पिछले एक हफ्तों की बात करें तो 3 गैंग की कमर पुलिस तोड़ चुकी है.
तीन गैंगों के 7 बदमाश पुलिस हिरासत में
इन तीन गैंगों में पहला ठग ठग गैंग है. जिसके दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा टोपी गैंग है जिसके भी दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें से 6 बदमाश अभी भी फरार है. वहीं तीसरा गिरोह केटीएम बाइक से मोबाइल और चेन स्नैचिंग का है. जिसके तीन अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा है.
बदमाशों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज
ठग ठग गैंग के दोनों बदमाशों के खिलाफ नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. दोनों बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में खड़ी कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. वहीं टोपी गैंग के शातिर बदमाश गोलू उर्फ दिलशाद और आमिर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में दर्जनों लूट और चोरी की वारदातें कर चुके हैं. बता दें कि शातिर चोर टोपी लगाकर घूमते हैं फिर एक साथ रेकी कर लूट और चोरी की वारदात करके रफूचक्कर हो जाते थे. साथ ही केटीएम बाइक से मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन अभियुक्तों में शिवम कालू, अनिकेत गुप्ता और गौतम शामिल है. इनके आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है.
तपती गर्मी अब लोगों की जान की आफत बन गई है। लोगों का घरों से निकलना मानों ऐसा है जैसे मौत को गले लगाना। आए दिन भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान जा रही है। वहीं अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो, दिल्ली-एनसीआर में बीते 48 घंटे में हीटवेव ने 100 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। लू लगने के चलते अलग-अलग इलाकों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नोएडा में मंगलवार को 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों की लू और हीट स्ट्रोक के कारण मौत हुई है।
11-19 जून के बीच 178 लोगों की मौत
वहीं दिल्ली में 11 जून से 19 जून के बीच हीटवेव से 178 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पातल के 45 मरीज भी शामिल हैं। राजधानी में जानलेवा गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी और लू के कारण बीते 24 घंटे में 13 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें हीट स्ट्रोक के 9 मरीज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल और 4 मरीज सफरदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। अभी भी हीट स्ट्रोक से पीड़ित कई मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
नोएडा में 14 तो गाजियाबाद में 42 लोगों के शव मिले
जानकारी के मुताबिक नोएडा के थाना सेक्टर 142, एक्सप्रेस वे थाना, सेक्टर 24, सेक्टर 58, कोतवाली 39, फेज 2 थाना, कोतवाली सेक्टर 126, नोएडा फेज-1 के इलाकों में 14 अज्ञात शव मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक के कारण इनकी जान गई। वहीं गाजियाबाद में पिछले 3 दिनों में 42 से ज्यादा मरीज मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए या फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अस्पताल के सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों को जब हॉस्पिटल लाया गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी। बुखार के साथ उन्हें उल्टी और दस्त जैसी शिकायत थी। उन्होंने ने कहा कि इन मरीजों की मौत की जांच के लिए एक कमेठी गठित की गई है। आशंका जताई जा रही है कि हीटवेव के कारण इन मरीजों की मौत हुई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025