Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। मंगलवार की दोपहर 84 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इन तबादलों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। कुछ समय पहले ही चुनाव आयोग ने एक ही पद पर तीन साल और एक ही जिले में चार साल से जमे अफसरों का तबादला करने का निर्देश दिया था।
देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण सूची जारी की। आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा का वाराणसी तबादला निरस्त किया गया है। अंकिता शर्मा ADCP वाराणसी बनाई गई थीं। आईपीएस संतोष कुमार मीना ADCP कानपुर नगर, आईपीएस अभिजीत कुमार ADCP प्रयागराज बने, आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव ADCP वाराणसी बनीं ,IPS शिवा सिंह ADCP कानपुर नगर बने, आईपीएस नीतू ADCP वाराणसी बनाई गईं ,IPS आकाश पटेल ADCP वाराणसी बने ,IPS आकाश कुलहरि IG/JCP क्राइम लखनऊ बने,IPS शलभ माथुर आईजी अलीगढ़ रेंज बने ,IPS आनंद प्रकाश तिवारी IG भवन कल्याण लखनऊ ,IPS धर्मेंद्र सिंह आईजी आरटीसी चुनार मिर्जापुर ,IPS एलआर कुमार आईजी एलओ लखनऊ, IPS अब्दुल हामिद आईजी ANTF लखनऊ बने,IPS संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिरीक्षक गृह लखनऊ ,IPS रमित शर्मा पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाए गए।
IPS अतुल शर्मा सेनानायक 35वीं वाहिनी PAC लखनऊ, IPS आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर,गौरव बंसवाल पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण लखनऊ ,पूजा यादव सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ,अमित कुमार प्रथम एसपी एटीएस लखनऊ बने ,रईश अख्तर एसपी तकनीकी सेवाएं लखनऊ बने,रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनीं, विक्रांत वीर सेनानायक 32वीं वाहिनी PAC लखनऊ ,प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाए गए।
एसएम कासिम एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ ,हृदयेश कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी बने,रोहन पी कनय डीआईजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ ,संजय सिंह डीआईजी पीटीसी गोरखपुर बने ,IPS वैभव कृष्णा डीआईजी सुरक्षा लखनऊ बने ,प्रभाकर चौधरी DIG स्थापना मुख्यालय लखनऊ ,संजीव त्यागी DIG अभिसूचना मुख्लालय लखनऊ,IPS पूनम डीआईजी पीएसी सेक्टर आगरा बनीं ,सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज DIG यूपी पुलिस भर्ती ,राठौर किरीट कुमार डीआईजी PAC सेक्टर लखनऊ शैलेश कुमार यादव DIG पीटीसी लखनऊ बने।
शफीक अहमद डीआईजी EOW लखनऊ बने, IPS दयाराम सेनानायक 2वीं वाहिनी PAC सीतापुर, IPS सर्वानंद यादव सेनानायक 12वीं वाहिनी PAC फतेहपुर, IPS कमलेश दीक्षित सेनानायक 37वीं वाहिनी PAC कानपुर,IPS अरुण श्रीवास्तव सेनानायक 10वीं वाहिनी PAC बाराबंकी, IPS सलमानताज पाटिल पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने, IPS विद्या सागर मिश्रा पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने, IPS तेज स्वरुप पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने,IPS महेंद्र पाल सिंह पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने, IPS श्याम नारायण सिंह पुलिस उपायुक्त वाराणसी, IPS हरीश चंदर ACP कानपुर नगर बनाए गए,IPS राहुल राज DIG पीएसी सेक्टर मेरठ बने ,प्रमोद कुमार तिवारी DIG प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ,कल्पना सक्सेना ACP गाजियाबाद बनाई गईं ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025