Noida: योगी सरकार ने 20 ट्रेनी IPS अफसरों को फील्ड में उतार दिया गया है। इसमें गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद को भी एक-एक ट्रेनी आईपीएस की तैनाती दी गई है।जिसमें कृतिका शुक्ला को नोएडा कमिश्नरेट और गौतम राय को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पोस्टिंग मिली है। जल्द ही दोनों ट्रेनी आईपीएस अपना चार्ज संभालेंगे।
अभिनव देवेदी को अयोध्या की मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश डीजीपी ने वर्ष 2021, 2022 व 2023 बैच के 20 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों को अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग दी है। 2023 बैच की IPS आशना चौधरी गोरखपुर, अभिनव देवेदी अयोध्या, अभिषेक दावाच्या लखनऊ कमिश्नरी, अरुण कुमार एस कानपुर कमिश्नरी, दीपक यादव कानपुर कमिश्नरी, गोल्डी गुप्ता मथुरा, नताशा गोयल वाराणसी कमिश्नरी, शिवम आशुतोष झांसी, सिद्धार्थ के. मिश्रा लखनऊ कमिश्नरी, सोनाली मिश्रा मुरादाबाद, विश्वजीत शौर्य प्रयागराज कमिश्नरी और प्रशांत राज आजमगढ़ में पोस्टिंग दी गई है।
अरीबा नोमान की अलीगढ़ में पोस्टिंग
वहीं, 2022 बैच के IPS अलोक राज नारायण आगरा कमिश्नरी, अरीबा नोमान अलीगढ, देवेश चतुर्वेदी मेरठ, गौतम राय गाज़ियाबाद कमिश्नरी, कृतिका शुक्ला नोएडा कमिश्नरी, माविस टक बरेली, विवेक तिवारी सहारनपुर और S राजेश गुनावत मुज़फ्फरनगर में पोस्टिंग मिली है। बता दें कि योगी सरकार ने अगस्त में 18 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को फील्ड में उतार दिया था. सीएम योगी ने इन अफसरों पर भरोसा जताया था. इन अफसरों को योगी सरकार ने यूपी के महत्वपूर्ण जिले में पोस्टिंग दी थी
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025