भारत और इंग्लैण्ड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया जब भी मैदान पर उतरेगी कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगी। ऐसा ही कुछ धर्मशाला टेस्ट में भी देखने को मिला है। जहां भारतीय टीम के कुलदीप यादव ने में शानदार बॉलिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर के 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
टेस्ट करियर के 50 विकेट पूरे
मैच की शुरूआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इस दौरान कुलदीप ने वह कर दिखाया है, जो 100 सालों में नहीं हुआ है। धर्मशाला टेस्ट में कुलदीप यादव ने अंग्रेजों के छक्के तो छुड़ा ही दिए साथ ही शानदार बॉलिंग करते हुए एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया है। कुलदीप ने टेस्ट करियर के 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। कुलदीप पिछले 100 सालों में सबसे कम गेंदें फेंककर 50 विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। वे भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। कुलदीप ने 1871 गेंदें फेंककर 50 विकेट पूरे किए हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 43वीं रैंक
वहीं अगर भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालें तो कुलदीप 43वीं रैंकिंग पर हैं। जबकि इस मामले में अनिल कुंबले टॉप पर हैं। कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए थे। वहीं रविचंद्रन अश्विन दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने अब तक 100 मुकाबलों में 507 विकेट लिए हैं।वहीं कपिल देव तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 मैचों में 434 विकेट लिए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025