NOIDA: सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 में रहने वाली महिला वकील का शव बरामद कर लिया गया है। महिला वकील रेनु सिन्हा का शव उन्ही के घर के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बने वॉशरूम में पड़ा मिला। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, स्टाइलोम सेक्टर-45 में रहने वाले अजय कुमार ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को सूचना दी थी कि पिछले दो दिनों से उनकी बहन रेनु सिन्हा और उनके जीजा नितिन नाथ सिंह का फोन नहीं लग रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से लॉक मिला। जिसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के भाई और पड़ोसियों के सामने ही उनके घर का दरवाजा तोड़ा।
महिला वकील की हत्या की पूरी कहानी जानिए
सेक्टर-30 रहने वाली महिला वकील रेनु सिन्हा का शव बरामद कर पुलिस ने हत्या का भी खुलासा कर दिया है। मृतक महिला का पति नितिन नाथ सिंह हत्या का आरोपी निकला। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक रेनु सिन्हा और उनके पति नितिन नाथ सिंह के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दोनों के बीच अनबन थी। इसे लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं के साथ मारपीट भी हो चुकी थी। डीसीपी हरीश चंद्र के मुताबिक नितिन नाथ अपनी प्रॉपर्टी को बेंचना चाहता था। जिसका रेनु सिन्हा विरोध कर रही थी।
साढ़े चार करोड़ में हुई थी मकान की डील
डीसीपी हरीश चंद्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नितिन नाथ अपनी प्रॉपर्टी को बेंचना चाहता था। आरोपी नितिन नाथ जो कि खुद सिविल सर्वेंट भी रह चुका है, उसने मकान की डील भी साढ़े चार करोड़ में कर ली थी। लेकिन रेनु सिन्हा मकान बेंचने का विरोध कर रही थी। जब रेंनु ने नितिन की बात नहीं मानी, तो उसने रेनु को रास्ते से हटाने का ही प्लान बना लिया और वकील रेनु को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद मकान में छिपा रहा आरोपी
अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मकान में ही छिप गया। बताया जा रहा है दो दिन तक वकील का शव उनके घर में पड़ा रहा और आरोपी भी उसी घर में खुद को कैद कर रखा था।
विदेश भागने की भी थी तैयारी
नितिन नाथ सिंह जो इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस में अफसर रह चुका है, उसने हत्या के बाद विदेश भागने की भी तैयारी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के पास से पासपोर्ट भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का बेटा भी विदेश में पढ़ाई करता है। वो वहीं पर भागने की तैयारी कर रहा था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025