नोएडा के नॉलेज पार्क के IEC कॉलेज के 25 साल पूरे होने पर पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया । कर्यक्रम के दौरान प्रबंधन के सभी सदस्य, निदेशक, शिक्षक ,स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव निदेशक ने संस्थान की खूबियों और शिक्षकों को गिनाया।
संस्थान की सफलता का श्रेय मैनेजमेंट को दिया
संस्थान के एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि संस्थान के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री आर एल गुप्ता ने साल 1999 में देश को आगे बढ़ाने और कुशल प्रोफेशनल तैयार करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में IEC कालेज की नीव रखी थी। संस्थान पिछले 25 वर्षों में 15000 से अधिक कुशल इंजीनियर, प्रबंधक एवं अन्य कुशल पेशेवर तैयार कर चुका है । जो देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व के विभिन्न देशों में उच्च पदों पर आसीन हैं और IEC को गौरान्वित कर रहे हैं । संस्थान के अनेकों छात्र आई.ए.एस एवं पीसीएस पदों पर तैनात हैं। विश्व के श्रेष्ठतम कंपनिया जैसे गूगल, माईक्रोसोफ्ट, आई बी एम, डैल, इन्फोसिस , टीसीएस , विप्रो, एसेंचर जैसी 500 से अधिक कंपनियों में संस्थान के छात्र अपनी सेवायें दे रहे हैं। जो हमारे संस्थान की 25 वर्षों की सबसे बडी उपलब्धि है। इसकी सफलता का श्रेय संस्थान के मैनेजमेंट की दूरगामी सोच और कुशल एवं अनुभवी शिक्षकों को जाता है।
कार्यक्रम में मौजूद रहे शिक्षक और छात्र गण
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सीएफओ श्री अभिजित कुमार, निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रो, भानु प्रताप सिंह सागर , सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे ।
ग्रेटर नोएडा के प्रेस्टीजियस आईईसी कॉलेज में रविवार को "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों की विशिष्ट उपलब्धियों और योगदानों का सम्मान किया गया।
'निरंतर परिश्रम और समर्पण से प्राप्त होता है एक्सीलेंस'
सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के साथ ही सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान चीफ गेस्ट भानु प्रताप सिंह ने अपनी उद्घाटन भाषण दी। जिसमें उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
10वीं और 12वीं के छात्रों को किया गया सम्मानित
सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं और संस्थान का नाम रोशन किया है। इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सीएफओ अभिजीत कुमार, एक्जीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, निदेशक फार्मेसी डा. भानू सागर, डीन एकेडमिक्स डा. बी सरन, मार्केटिंग हेड गुंजन भाटी, तुषार गुप्ता, दिनेश मदवाल, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025