ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में "विघटनकारी प्रौद्योगिकियों" पर दो दिवसीय दूसरे अंतर्राष्ट्रीय आईईईई सम्मेलन ICDT-2024 का शुभारम्भ किया गया। इस सेमिनार का आयोजन कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी और MNIT इलाहाबाद के पूर्व प्रोफेसर बीडी चौधरी ने मुख्य अथिति और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र जेएमआई नई दिल्ली के मानद, अतिरिक्त निदेशक प्रो. तनवीर अहमद एवं राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर के निदेशक प्रो. नीलेंद्र बादल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेकर सम्मलेन को संबोधित किया। सम्मेलन के अध्यक्ष एवं कॉलेज निदेशक प्रो. डॉक्टर मानस कुमार मिश्रा,सीएसई विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉक्टर संसार सिंह चौहान और सम्मानित अथितियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
ICDT-2024 एक उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा
पहले सत्र में एकेटीयू लखनऊ में आर एंड डी विभाग में औद्योगिक परामर्श के एसोसिएट डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. रिजवान खान ने सम्बंधित विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। डॉ. मानस कुमार मिश्रा ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा 'कि ICDT-2024 एआई, ब्लॉकचेन, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग और एमएल के साथ उनके सिद्धांत, कार्यप्रणाली और अनुप्रयोगों का उपयोग करके विघटनकारी प्रौद्योगिकी में ज्ञान और उपलब्धियों के आदान-प्रदान के लिए एक उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।'
कार्यशाला में प्रतिभागी अपने शोध पेश करेंगें
इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन अनुसंधान कार्यशाला व सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स के साथ सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर चर्चा करते हुए प्रतिभागी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन का लक्ष्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अत्याधुनिक विकास पर चर्चा और तकनीक का आदान-प्रदान करने के लिए शिक्षा और उद्योग के विद्वानों और अभ्यासकर्ताओं को एक साथ एक मंच पर लाना है।
चेयरमैन ने प्रतिभागियों और आयोजन समिति को शुभकामनायें दीं
अगले दो दिनों में विद्वान प्रतिभागी इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेक्ट्रोनिक्स, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन के महत्वपूर्ण क्षेत्र पर चर्चा करते हुए प्रगति का अवलोकन करेंगे। जीएल बजाज शिक्षण संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सम्मलेन में आये हुए सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को शुभकामनायें दीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025