सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक के बाद एक जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को साधा। करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो में व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राघव लखनपाल के लिए जनता से समर्थन मांगा। 20 मिनट के रोड शो में लोग हजारों की तादाद उमड़ पड़े और लोगों ने सीएम योगी पर चारों ओर से फूलों की बारिश कर दी। जिससे सीएम योगी आदित्यनाथ गदगद दिखाई दिए। सीएम योगी ने अग्रवाल धर्मशाला से भाजपा के रोड़-शो की अगुवाई की। जहां से वे भगतसिंह चौक, बाजार मोर गंज, नेहरू मार्केट होते हुए सहारनपुर नगर के ह्दय स्थल चौक घंटाघर पर पहुंचे।
सीएम के रोड शो को मिला भारी जनसमर्थन
योगी आदित्यनाथ फूलों से सजे एक वाहन पर अपने हाथों से विजयी चिन्ह बनाते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ के दाईं ओर भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल शर्मा मौजूद थे। भाजपा के दोनों मंत्री, विधायक एवं मेयर डा. अजय सिंह भी योगी के साथ वाहन पर सवार थे। रोड-शो में आठ से दस हजार उत्साही लोगों की भीड़ शामिल थी। पूरे रोड़ शो के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पूरा आयोजन शांति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गौरतलब है कि सहारनपुर सीट पर भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा का कांग्रेस के दिग्गज नेता इमरान मसूद से कड़ा संघर्ष है। आज के रोड़-शो से सहारनपुर और जिले का राजनैतिक माहौल गर्मा गया हैं। देखा जाए तो सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025