Noida: गौतमबुद्ध नगर से तीसरी बार भारी वोटों से जीतने वाले सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को अहम जिम्मेदारी मिली है। सांसद को लोकसभा की हाउसिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को संसद का विशेष सत्र समाप्त होने के दौरान इस समिति का गठन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है। इस समिति में लोकसभा के 12 सदस्यों को नामित किया गया है। बता दें कि यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, जिससे वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।
इस बार 8.57 हजार वोटों से जीते थे
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर महेश शर्मा वर्ष 2014 और 2019 से लगातार सांसद हैं और तीसरी बार भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 8 लाख 57 हजार 829 वोट हासिल कर गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को 5 लाख 59 हजार 472 वोटों से हराया था। इससे पहले वह नोएडा के विधायक भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि डॉ. महेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं। राजस्थान के अलवर जिले में नीमराना के पास मनेठी गांव में डॉ. महेश शर्मा का 30 सितंबर 1959 को जन्म हुआ था। महेश शर्मा की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। इसके बाद वह दिल्ली चले आए। यहां उन्होंने ग्रेजुएशन किया। फिर नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से वर्ष 2012 में उन्होंने मानद उपाधि ली। डॉ. महेश शर्मा एक चिकित्सक हैं और कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के मालिक हैं।
समिति में शामिल 12 सदस्यों के नाम
डॉ. महेश शर्मा - अध्यक्ष
कल्याण बनर्जी - सदस्य
सुधीर गुप्ता - सदस्य
कृपानाथ मल्लाह - सदस्य
दग्गुबती पुरंदेश्वरी - सदस्य
सुखजिंदर सिंह रंधावा - सदस्य
मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी - सदस्य
अपराजिता सारंगी - सदस्य
कोडिकुन्नील सुरेश - सदस्य
डॉ. टी सुमाथी अलिएस थामीजहाची थांगापण्डिअण - सदस्य
अक्षय यादव - सदस्य
दिनेश चंद्र यादव - सदस्य
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025