Ghaziabad: गाजियाबाद थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में कुछ लोगों को बांग्लादेशी बताकर उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उनकी झुग्गियों को तोड़कर आग लगाने वाली हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने जमकर मचाया था उत्पात
गौरतलब है कि शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पिंकी चौधरी को कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया. पिंकी चौधरी ने अपने 15-20 समर्थकों के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के अंतर्गत गुलधर रेलवे स्टेशन के पास बनी झुग्गी में पहंचे। इसके बाद को बांग्लादेशी कहते हुए मारपीट की। वीडियो में दिख रहा है कि हिंदू रक्षा दल के सदस्य मारपीट कर रहे हैं. उनके मुताबिक बांग्लादेश में हिंदू के साथ अत्याचार हो रहा है. वीडियो में गाली-गलौज की भी आवाज है. इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया है. हालांकि जांच में पाया गया कि वे बांग्लादेश नहीं, बल्कि शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।
हिंदू दल रक्षा का अध्यक्ष हिस्ट्रीशटर
पिंकी चौधरी के उपद्रव का वीडियो वायरल हुआ और देश भर में गाजियाबाद पुलिस की भारी आलोचना हुई। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह पिंकी चौधरी को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। चौधरी पर दर्जन भर से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले हैं। डीसीपी सिटी ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर 'पिंकी भैया' भूपेंद्र तोमर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी एक हिस्ट्रीशीटर भी है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025