नोएडा: हिंडन नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नदी में लाश की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दियाऔर मृतक महिला की पहचान में जुट गई।
नही हो सकी शिनाख्त:
बता दें मंगलवार दोपहर इकोटेक थर्ड थाना पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी में महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला का शव नहर में बह रहा है। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकाला और आसपास लोगों से मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
जांच में जुटी पुलिस:
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 30 साल लग रही है। यह शव कहां से आया, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Noida: नोएडा से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। फेस-टू थाना क्षेत्र में हिंडन नदी में दोनों बच्चे के डूबने की जानकारी सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मुताबिक दोनों बच्चे जिसमें अभिषेक की उम्र 11 साल और आशीष जिसकी उम्र 8 साल है, ये दोनों आज नहाने के लिए हिंडन नदी में कूदे थे। लेकिन दोनों काफी देर तक जब बाहर नहीं आए तो मौके पर मौजूद लोगों को बच्चों के डूबने की आशंका हुई।
नहाने के लिए नदी में कूदे थे दोनों बच्चे
बताया जा रहा है सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे नहाने के लिए हिंडन नदी में कपड़े उतार कर छलांग लगाई थी। पानी का बहाव अधिक और गहराई में जाने से दोनों की पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। अभी भी नदी में डूबे दोनों बच्चे नहीं मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।
पास के ही गांव में रहते थे दोनों
डूबने वाले दोनों बच्चों की पहचान आशीष और अभिषेक के रूप में हुई। दोनों पास में ही गांव ककराल पुस्ता में अपने परिजनों के साथ रहते थे। इसमें आशीष बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि अभिषेक बदायूं जिले के महीलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के परिजन नोएडा में नौकरी करते हैं। फिलहाल दोनों बच्चों की तलाश गोताखोरों की मदद से हिंडन नदी में की जा रही है।
हिंडन नदी और उसके आसपास के डूब क्षेत्र को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से जनपद गौतम बुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बड़ी पहल की है। प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को हिंडन नदी व उसके आसपास के डूब क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर हिंडन नदी को स्वच्छ बनाया जाएगा। साथ ही आम जनमानस को भी हिंडन नदी को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने की हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने की अपील

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंडन नदी को स्वच्छ रखना, हम सभी का मानवीय दायित्व है, इसलिए हिंडन नदी के विशेष सफाई अभियान में ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस जुड़े। हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें।

साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत हिंडन नदी के आसपास डूब क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करायें एवं आम जनमानस को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें।
डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में हुआ अभियान

आज डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में और वॉलिंटियर्स 137 एवं लाई एस एस फाउंडेशन कि संयुक्त तत्वाधान में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र (निकट थाना 144) में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयं जिलाधिकारी, डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, वन विभाग, नोएडा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, थाना सेक्टर 144 के अधिकारियों व गंगा समिति के सदस्य मोजीलाल, अभीष्ट गुप्ता, वॉलिंटियर्स 137 और वाई एस एस फाउंडेशन फेडरेशन के लगभग 100 से अधिक वॉलिंटियर्स की टीम ने सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया।
चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने 7 मई को हिंडन नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें लड़की को लोगों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन हिंडन नदी पुल से करीब 50 कदम छिजारसी कॉलोनी की तरफ लड़के का शव नदी के पानी में मिला है। थाना सेक्टर 63 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शव की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को पानी से निकालकर पहचान कराई गई। मृतक का नाम अंकित पुत्र शिवचरण (30 साल) है। मृतक जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करा कर, मृतक के शव को परिजनों की सुपुर्दगी में देकर जौनपुर भिजवाया गया था। मृतक व लडकी का करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजनों को भी थी। जानकारी के मुताबिक लडकी भी मूल रूप से जौनपुर की ही रहने वाली थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025