भारी बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर तो एक्शन मोड में आया प्रशासन, लाउडस्पीकर से किया रहवासियों के लिए ये ऐलान

गौतमबुद्ध नगर में बारिश का मौसम आते ही यमुना और हिंडन नदी के पास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है. यहां रह रहे लोगों को बाढ़ का डर सताने लगता है. पिछले साल भी बारिश का पानी यमुना और हिंडन नदी के पास डूब क्षेत्र में कई घरों के अंदर घुस गया था. वहीं यमुना का जल स्तर बढ़ने से जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई है. इसी के तहत प्रशासन की तरफ से यमुना व हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में रहने वाले एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही लोगों को लाउडस्पीकर से सूचना देकर भी अलर्ट किया जा रहा है. साथ ही यमुना के हजारों फार्म हाउस को भी पुलिस ने नोटिस दिया है.

सदर तहसील क्षेत्र में 500 नोटिस दिए गए
प्रदेश सरकार ने बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर को संवेदनशील जिलों की सूची में रखा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सदर, दादरी व जेवर के डूब क्षेत्र में अभियान चलाकर किनारे रहने वाले एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। अकेले सदर तहसील क्षेत्र में 500 नोटिस दिए गए हैं। तहसील के अधिकांश गांवों के बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बाढ़ वाले क्षेत्र से बाहर आने की हिदायत दी जा रही है।

तीन तहसीलों में एक हजार से अधिक लोगों को दिए नोटिस
पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण यमुना और हिंडन का जलस्तर बढ़ सकता है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को बाढ़ वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नोटिस देकर बाहर आने की हिदायत दी गई। तीनों तहसीलों में एक हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं.

By Super Admin | July 10, 2024 | 0 Comments

तेज बारिश से दिल्ली के बाद नोएडा में बड़ा हादसा, जिम में एक्सरसाइज करते वक़्त गिरी छत, बाल-बाल बची जानें, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक जिम की छत गिर गई. इस दौरान जिम के अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. वहीं शाम का समय होने के कारण जिम के अंदर कम लोग ही मौजूद थे. फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. साथ ही जिम के अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

दो घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल ग्रेटर नोएडा में शाम के समय तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान सड़कें भी पानी से लबालब थीं. अनुमान लगाया जा रहा है कि लगातार पानी बरसने के कारण सीलन की वजह से छत गिरी है. वहीं शाम का समय होने के कारण जिम में कम ही लोग मौजूद थे. फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. वहीं दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

By Super Admin | July 31, 2024 | 0 Comments

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच एक और बड़ा हादसा, सब्जी मंडी में गिरी बिल्डिंग, सामने आया ये अपडेट !

दिल्ली में बुधवार शाम को शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. वहीं इसी दौरान नॉर्थ डिस्टिक सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत भरभरा कर गिर गई है. जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. वहीं पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सब्जी मंडी इलाके से मकान ढहने की सूचना मिली है. मौके पर दमकल विभाग की कुल 5 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

आईएमडी ने लोगों को गैरजरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह
आपको बता दें कि दिल्ली में बारिश के बीच आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की भी संभावना है. इसके साथ ही आईएमडी ने लोगों को घर में रहने, खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखने के साथ ही गैरजरूरी यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है.

By Super Admin | July 31, 2024 | 0 Comments

ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के कारण जर्जर मकान का छत गिरा, अंदर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

Greater  Noida: नोएडा में दो दिनों से हरी बारिश अब लोगों के लिए आफत बनने लगी है। एक तरफ जहां जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, बारिश के कारण हादसे भी हो रहे हैं। ताजा मामला थाना दनकौर क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक जर्जर मकान अचानक भराभराकर गिर गया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया।

मोहल्ला सिरजेखानी में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे के मोहल्ला सिरजेखानी में रविंद्र पुत्र यादराम का मकान पुराना और जर्जर मकान है। जिसमें रविंद्र सिंह परिवार के साथ रात में सो रहे थे। रात 12.30 बजे तेज बारिश के कारण जर्जर मकान का छत गिर गया। हालांकि छत गिरने की आहट होते ही परिवार घर से बाहर निकल गया, नहीं बड़ा हादसा हो सकता था।

बार-बार अप्लाई करने के बाद भी नहीं मिला आवास
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिजनों का कहना है कि नगर पंचायत बिलासपुर कार्यालय में कई बार प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन नगर पंचायत बिलासपुर के द्वारा कोई  जन सुनवाई नहीं हुई।

By Super Admin | September 13, 2024 | 0 Comments

IMD Rain Alert: Very Heavy Rains Forecast from August 7 to 11, 2025 – High Alert in Many States

The India Meteorological Department (IMD) has issued a severe weather alert for multiple parts of the country from August 7 to 11, 2025, warning of heavy to very heavy rainfall, thunderstorms, and potential flooding in several states.

By Super Admin | August 07, 2025 | 0 Comments