आजकल मोबाइल जहां लोगों की जरूरत है। समय काटने का साधन है। वहीं मौत का कारण भी बनता जा रहा है। दरअसल एक ऐसा ही वाकया नोएडा में सामने आया है। जहां पत्नी का ज्यादा समय मोबाइल के साथ व्यतीत करना पति को रास नहीं आया। जिसके बाद पति ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।
पत्नी का मोबाइल चलाना पति को नहीं आता था रास
दरअसल नोएडा के सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले सर्वेश की साल 2011 में रेखा से हुई थी। सर्वेश अपनी कंपनी में सिलाई का काम करता था। वहीं रेखा भी एक दूसरी कंपनी में धागा काटने का काम करती थी। पत्नी का दूसरी कंपनी में काम करना सर्वेश को अच्छा नहीं लगता था जिसके कारण सर्वेश ने रेखा से कई बार उसी की कंपनी ज्वॉइन करने की बात कही लेकिन हर बार रेखा बात को टाल देती थी। इसके साथ ही रेखा अपना ज्यादा समय मोबाइल पर ही बिताती थी। जो कि सर्वेश को बिल्कुल नागवार गुजरता था। जिसके कारण सर्वेश अपनी पत्नी पर शक करने लगा। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते और सर्वेश रेखा को जान से मारने की बात कहता था।
पति ने भांजे के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
23 जुलाई की रात को सर्वेश ने अपने भांजे पवन को घर बुलाया था। उस रात भी रेख अपने मोबाइल में व्यस्त थी तभी सर्वेश ने रेखा से मोबाइल मांगा। जिसके बाद दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के बाद गु्स्से में सर्वेश और पवन छत पर चले गए। जहां दोनों ने शराब पी इस दौरान सर्वेश ने सारी बात भांजे पवन को बताई। जिसके बाद दोनों ने मिलकर गला दबाकर रेखा की हत्या कर दी। जिसके बाद दोनों ने रेखा के शव को कपड़े में लपेट कर कमरे में बंद कर दिया और खुद छत पर सोने चले गए। सुबह सर्वेश भांजे पवन को छिजारसी शनि मंदिर छोड़ आया और वापस आकर पड़ोसियों के यहां सोने चला गया। मकान मालिक को जब शक हुआ। तो उसने सर्वेश से बात की। जिसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सर्वेश और पवन को हिरासत में ले लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025