नोएडा में सरेआम बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में डिजायर कार सवार दो युवक अन्य दो युवकों को बीच सड़क पर जमकर पीट रहे है. इस बीच दो युवितयां भी दिख रही हैं, जो पहले बीच-बचाव करते हुए दिख रही है लेकिन बाद में खुद भी गाली-गलौच पर उतर आती है. फिलहाल नोएडा पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक और दो युवतियां चलती सड़क पर दो अन्य युवकों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो की शुरुआत में तो युवतियां अपने साथी युवकों को झगड़े से रोकती नजर आती हैं. मगर बाद खुद भी अन्य युवकों को पीटना और गाली-गलौच करना शुरू कर देती हैं. बीच सड़क पर ये सब होने के कारण ट्रैफिक भी बाधित हो जाता है. फिर एक अन्य कार से कुछ कार सवार उतर कर दोनों युवकों को अलग करते हैं और सभी को जाने के लिए कहते हैं. जिसके बाद युवक और युवतियां सफेद रंग की डिजायर कार में जिसमें सामने की नंबर प्लेट के ऊपर भारत सरकार यानी Govt of India लिखा है उसमें बैठते दिखाई देते हैं.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025