Haryana: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया है। चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राजभवन इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर एक बजे फिर से शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के अनुसार, जजपा प्रमुख और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
चंडीगढ़ में चल रही बैठक
सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हो रही है। बैठक में नया नेता चुना जाएगा। बैठक में ही तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल के कुछ चेहरे बदले जाएंगे।
निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को दिया समर्थन
वहीं सिरसा के विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा है कि गठबंधन (बीजेपी-जेजेपी) लगभग टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 10 सीटें जीतेगी। अब जेजेपी के बिना भी हरियाणा सरकार जीतेगी।
लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात
इसी बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि हमने पहले ही सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। सीएम से मुलाकात में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वहीं नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि हमने पहले ही बीजेपी को समर्थन दे दिया था। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने से गठबंधन टूटा है। जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर चर्चा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025