आईपीएल 2024 की शुरूआत मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 खेल रही मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। जहां टीम ने अब तक तीन मैच खेल लिए हैं और एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। वहीं अब टीम और हार्दिक पांड्या के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब जल्द ही टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। सूर्यकुमार को नेशनल क्रिकेट अकेडमी ने मंजूरी दे दी है और वह जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 में खेला था आखिरी बार मैच
दुनिया के नंबर एक T20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में क्रिकेट के मैदान में कदम रखा था। उस समय उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20I मैच में शतक बनाया था। हालांकि उस सीरीज में सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं इसके बाद सूर्यकुमार ने स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवाया, जिससे क्रिकेट में उनकी वापसी में और देरी हुई, क्योंकि उन्होंने बेंगलुरु में NCA में रिहैब से गुजरना पड़ा। अब उनके लिए अच्छी खबर ये है कि सूर्यकुमार यादव एक बार फिर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते हुए नजर आने वाले हैं।
नेट सेशन के बाद लिया जाएगा फैसला
33 वर्षीय सूर्यकुमार यादव वानखेड़े स्टेडियम में अपने अभ्यास सेशन में टीम के साथ जुड़ेंगे क्योंकि वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले घरेलू मैच की तैयारी करेंगे। यह मुकाबला 7 अप्रैल को दोपहर में खेला जाएगा टीम मैनेजमेंट फिटनेस के लिहाज से वह नेट सेशन में कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव 5 अप्रैल को टीम से जुड़ सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025