Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गांवों में सीवर कनेक्शन के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जुनपत और मथुरापुर में शिविर लगाया गया। इन दो गांवों से सीवर कनेक्शन के लिए 86 आवेदन प्राप्त हुए। इससे पहले रविवार को बिरौंडा-बिरौंडी में आयोजित कैंप में 75 आवेदन और सोमवार को साकीपुर व गुलिस्तानपुर में आयोजित शिविर में सीवर कनेक्शन के लिए 256 आवेदन आए हैं।
6 गांवों के 417 लोगों ने किया अब तक आवेदन
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर को ग्रामीणों को सीवर का मुफ्त कनेक्शन देने के लिए बीते 26 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टाफ गांवों के सरकारी स्कूल या बरातघर में शिविर लगा रहा है। प्राधिकरण अब तक 6 गांवों, जुनपत, मथुरापुर, बिरौंडा, बिरौंडी और साकीपुर व गुलिस्तानपुर में शिविर लगाया जा चुका है, जिससे इन छह गांवों से सीवर कनेक्शन के कुल 417 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इन गांवों में लगेगा मुफ्त कनेक्शन शिविर
प्राधिकरण ने शेष गांवों में शिविर लगाने के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिए हैं। सीवर विभाग के मुताबिक 29 नवंबर को तुगलपुर व नामौली में, 30 नवंबर को रामपुर व अमृतपुर में, 01 दिसंबर को नवादा व जैतपुर, 02 दिसंबर को चुहड़पुर व नटों की मडै़या, 3 दिसंबर को कयामपुर व ऐच्छर, 04 दिसंबर को गुर्जरपुर व मलकपुर, 05 दिसंबर को मुबारकपुर व बेगमपुर, 06 दिसंबर को सूरजपुर व लखनावली, 07 दिसंबर को हबीबपुर व डेरीन, 08 दिसंबर को जलपुरा व हल्दौनी और 09 दिसंबर को कुलेसरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
सीवर कनेक्शन के लिए आवेदक अपना आधार व फोटो साथ लाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने अपील की है कि ग्रामीण तय तिथियों पर शिविर में जाकर सीवर के कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025