Greater noida: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने हरियाली तीज के मौके पर भव्य आयोजन किया। पूर्व अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा तीज महोत्सव व शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम अवध ग्रीन बैंकट हॉल ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गयी।

डांस के साथ खेलों का हुआ आयोजन
तीज महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चो द्वारा गेम , डांस व अन्य प्रोग्राम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रियतोष गुप्ता द्वारा क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी वर्ष 23-24 के लिये कपिल शर्मा - अध्यक्ष शुभम सिंघल - सचिव , व सौरभ अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की पिन लगाकर जिम्मेदारी दी गयी। व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा 8 नये मेम्बरों को क्लब की सदस्यता भी ग्रहण करायी गयी।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुभाष जैन (पीडीजी), जे के गौड़ (पीडीजी), प्रशांत राज शर्मा (डीजीई), मुकुल गोयल ( असिस्टेंट गवर्नर) , मनोज अग्रवाल( डिस्ट्रिक्ट एडवाइज़र) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में कपिल शर्मा ,कपिल गुप्ता ,मुकुल गोयल ,राकेश सिंघल,अनिल चौधरी, विनय गुप्ता, अशोक अग्रवाल , विकास गर्ग, मनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अशोक सेमवाल , सीए मनोज जिंदल,शुभम गोयल ,नितिन तायल, उदित गोयल , मोहित भाटी ,विशाल तायल,मानसी गोयल,वंदना शर्मा ,श्रुति सिंघल , पारुल अग्रवाल,कुमकुम गुप्ता, निधि गुप्ता,ऋचा गर्ग, सीमा बंसल, वंदना गुप्ता ,आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा के रोटरी क्लब में हरियाली तीज महोत्सव और फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम की धूम देखने को मिली। ये कार्यक्रम रॉयल बैंकट् नॉलेज पार्क 3 में मनाया गया। इस रंगारंग प्रोग्राम में दिल्ली से शामिल हुए जादूगर ने अपनी जादू की कलाओं से सभी का मनोरंजन किया।
तीज पर डांस कर महिलाओं ने जीता दिल
रोटरी क्लब पूर्व अध्यक्ष मानशी गोयल ने बताया कि हरियाली तीज महोत्सव में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं की डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मन मोह लिया। ग्रुप डांस और अन्य प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। जिसका सभी महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद लिया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का हुआ स्वागत
पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया फेलिसिटेशन प्रोग्राम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अमित गुप्ता जी का क्लब के सभी सदस्यों द्वारा बुका देकर माला पहनाकर स्वागत किया गया और आश्वासन दिया गया उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।
ये लोग रहे कार्यक्रम का हिस्सा
प्रोग्राम में रिचा गर्ग, नीतू बंसल, प्रीति गर्ग, निधि गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मानसी गोयल , वंदना शर्मा, श्रुति सिंघल, विकास गर्ग, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, राकेश सिंघल, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, मोहित बंसल, शुभम् सिंघल, कपिल गर्ग,राकेश शर्मा, अनिल चौधरी , मनीष मित्तल,शुभम् गोयल, नितिन चौहान, आदि सदस्य उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025