Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए एक महिला की हत्या के मामले से सनसनी मच गई है। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की धारदार हथियार से जान ले ली। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस पूछताछ में महिला की हत्या की बात ससुराल पक्ष के लोगों ने कुबूल की।
पति और देवर ने मिलकर ले ली महिला की जान
ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव के बिसरख थाना पुलिस को बुधवार रात को एक महिला के शव की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस तुंरत ही आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। जहां पर पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ।
दहेज के लिए ससुरालवालों ने कर दी हत्या
मामले की पड़ताल में जब पुलिस ने ससुरालवालों से पूछताछ की, तो पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे एक्सीडेंट बताया और मामले से खुद को अंजान दिखाने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दहेज के बारे में जानकारी मिली। महिला को दहेज के लिए पिछले काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद बीते बुधवार को पति, देवर के साथ ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।
धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला के पति अर्जुन ने ही महिला के गले पर ब्लेड से वार करके उसकी जान ले ली। इस गुनाह में महिला का देवर अजय और ससुराल पक्ष के लोगों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है।
दर्ज हुआ मुकदमा, हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि महिला के मायके के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को पिछले कई दिनों से दहेज की वजह से परेशान किया जा रहा था। महिला के मायके के लोगों ने भी ये जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वालों की तरफ से पहले पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन बाद सख्ती के पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की बात को कबूला है। जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कई लोगों की गिरफ्तार भी की गई है। ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए हुई इस हत्या को लेकर पुलिस आगे का कार्य़वाही कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025