Greater Noida West: यहां पर करीब 200 की संख्या में सोसायटी है, जिसमें करीब चार लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अगर आज सबसे बड़ी समस्या है तो वो है जाम। जिसका लोगों को रोजना सामना करना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अगर किसी को नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली या फिर ग्रेटर नोएडा जाना है, तो उसे निजी वाहन का ही इस्तेमाल करना होता है। जिसके कारण जाम लगना इस क्षेत्र में आम है। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासी मेट्रो की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी भी दे दी थी। लेकिन केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों के सपने को मिट्टी में मिला दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए जो रूट तैयार था, उस पर सहमति नहीं दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों में नाराजगी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले दिनकर पांडेय कहते हैं कि यहां लोग रोजना जाम से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी नहीं है। इसके बावजूद प्राधिकरण और सरकार इस ओर कोई भी नहीं सोच रहा है। सीएम की तरफ से मेट्रो को हरी झंडी मिलने के बाद एक बार आस जगी थी, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों को निराशा हाथ लगी है। जबकि नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। सुबह और शाम इसी रूट पर ही जाम लगा रहता है।
"मेट्रो आने तक वेस्ट का होगा बुरा हाल''
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले राजकमल मिश्रा का कहना है कि अभी वेस्ट में करीब 4 लाख लोग रहते हैं। मैं यहां पिछले चार सालों से सुन रहा हूं कि मेट्रो आने वाली है। हाल में मेट्रो के निर्माण शुरू होने की सुर्खियां भी बन रही थी। लेकिन अब ये ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो बनाने का प्लान ही बदल दिया है। इससे यहां रहने वाले लोगों को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उनका नोएडा रोजाना जाना पड़ता है। सफर के दौरान उन्हें एक मूर्ति से लेकर पर्थला चौक तक लंबा जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले अभिनव का कहना है कि ऐसे में जब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो पहुंचेगी, तब तक तो यहां की जनसंख्या 10 लाख पार कर चुकी होगी। अब सोचने वाले बात ये कि जैसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों की संख्या बढ़ रही है लेकिन सरकार यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी कोई काम नहीं कर रही। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे ही होने वाला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025