GREATER NOIDA: बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के अंदर एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। मॉल के अंदर फाइव आयरन गोल्फ के नाम से एक रेस्टोरेंट है। जहां पर अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायत आबकारी विभाग को मिली थी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के निर्देश पर विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बिना लाइसेंस के शराब पिलाने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा मार्का शराब बरामद
रेस्टोरेंट में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनकी पहचान सुमन, बन्नी राउट, राहुल, तीर्थकार दत्त के रूप में हुई है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही मौके से हरियाणा मार्का शराब की बोतलें भी जब्त की गई है। इसके अलावा अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भी मौके से जब्त की गई।
Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर डीएम ने पुराने बकाएदारों पर बड़ा एक्शन लिया है। जिला प्रशासन ने कासना में स्थित वेनिस मॉल का सिनेमाघर को सील कर दिया है। दो करोड़ रुपये टैक्स न चुकाने पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने सिनेमा घर में चल रही टाइगर 3 फिल्म को बंद करवाकर लोगों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सिनेमा घर पर ताला लगा दिया।

नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं किया जमा
जानकारी के मुताबिक कई नोटिसों के बाद भी वेनिस मॉल प्रबंधकों ने टैक्स नहीं जमा किया। इसके बाद नोएडा जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसके अलावा प्रशासन ने भसीन इंफ्राटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। भसीन इंफ्राटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पर 1.95 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में और भी बड़े बकायादारों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, यूपी रेरा का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों पर करीब 600 करोड़ रुपए बकाया है। बकाया पैसे को वसूलने के लिए मनीष कुमार वर्मा ने आदेश दिए हैं। बकाया न देने पर संपत्ति की नीलामी भी की जा सकती है। वहीं, सबसे ज्यादा बकाएदार बिल्डर दादरी तहसील में हैं। अलग-अलग बिल्डरों पर करीब 500 करोड़ रुपए बकाया है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025