Greater Noida: सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा पर हमले के विरोध में हजारों मजदूर किसानों जुलूस निकालकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। हजारों किसानों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस सूरजपुर पर जबरदस्त नारेबाजी की। बता दें गुरूवार को मानीताऊ कंपनी पर मजदूर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे तभी कंपनी के गुंडो ने हमला किया था जिसमें मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा घायल हो गए थे। हमले की वीडियो वायरल भी हुआ था जिसमें हमलावरों ने हाथ में डंडे, लाठी, लात, घुसों से गंगेश्वर दत्त शर्मा को हमलावर पीटते हुए दिख रहे है।
हजारों की संख्या शामिल हुए मजदूर किसान:
बता दें हमले वाले दिन ही पुलिस को हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि वहां मौजूद पुलिस के दरोगा और पुलिसकर्मी जो हमलावरों की मदद कर रहे थे। उनके सस्पेंशन और जांच की मांग की गई थी परंतु प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेने से किसानों और मजदूरों में आक्रोश फैल गया। जिसके परिणाम में आज हजारों की संख्या में अखिल भारतीय किसान सभा अन्य मजदूर संगठन आज प्रदर्शन में शामिल हुए।
पुलिस प्रशासन ने दिया आश्वासन:
जानकारी के मुताबिक मानीताऊ कंपनी से हजारों की संख्या में जुलूस शुरू होकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कमिश्नर ऑफिस सूरजपुर पहुंचा. वहां पर एडीसीपी कठेरिया ने प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचकर समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिक जांच पूरी कर सस्पेंशन की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के बयान दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध धाराओं में वृद्धि की जाएगी और धाराओं में वृद्धि के आधार पर आगे गुंडा एक्ट अथवा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून जो भी उचित होगा उसको अमल में लाया जाएगा जिससे कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले गुंडागर्दी करने वाले और उनके साथ- सांठ गांठ करने वाले आगे से ऐसी हरकत ना करें।
"ये हमला अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले हर व्यक्ति के ऊपर है" :
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला गंगेश्वर दत्त शर्मा पर नहीं है। हर उस व्यक्ति के ऊपर है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इसलिए किसान सभा पूरी तरह इस हमले की निंदा करती है और हमले के दोषी लोगों को सजा दिलाये। आगे सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने एक दिन का समय मांगा है हमें उनकी कार्रवाई करने का इंतजार करना चाहिए यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और बड़े रूप में किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025