ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खड़ंजे की वजह से मारपीट का मामला सामने आया है। इस झगड़े में गोली भी चल गई और पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी में घटनास्थल पर मौजूद एक बच्चे और एक बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तार भी किया है।
खड़ंजे के विवाद पर दो पक्षों में झगड़ा
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में 7 जुलाई ( रविवार) को खड़ंजे के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। दोनों पक्षों भीष्म (पहला पक्ष) तथा सुनील (दूसरा पक्ष) के बीच गोली भी चल गई। गोली चलने पर आस-पास हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था को संभाला।
एक बच्चा और एक बुजुर्ग हुए घायल
दोनों पक्षों में हो रही इस मारपीट और पत्थरबाजी में दो लोग घायल हो गए। इसमें एक बच्चा ( 14 साल), जोकि वहां पर खड़ा था, उसको पत्थर लगने से चोट आयी है। और राम सिंह (70 साल) भी घायल हुए हैं, जिनको उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है।
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटनाक्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान भीष्मपाल, राजपाल और के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025