बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में मंगलवार सुबह गोली लगने की खबर से फैंस घबरा गए थे। बताया गया है कि एक्टर सुबह अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसके बाद वो अपने फैमिली डॉक्टर के अस्तपाल में एडिमट हुए। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो पुलिस सभी पहलुओं से इस अप्रिय घटना को लेकर छानबीन कर रही है। हालांकि, ये सिर्फ एक हादसा कहा जा रहा है।
2 दिन में मिलेगा गोविंदा को डिस्चार्ज
जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। गोविंदा अब ठीक हैं और उन्हें 2 से 3 दिन के अंदर डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। लेकिन डॉक्टर ने गोविंदा को 3 से 4 हफ्तों का कंपलीट बेड रेस्ट बोला है। गोलीकांड को लेकर पुलिस गोविंदा के परिवार से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना आहुजा का बयान दर्ज कर लिया है। लेकिन एक्टर से अभी बात नहीं कर सकी है। जब वो पूरी तरह ठीक होंगे तब पुलिस उनसे भी बयान लेगी।
कोलकाता जा रहे थे गोविंदा!
गोविंदा के साथ ये हादसा मंगलवार की सुबह 4.45 बजे के करीब हुआ। इस समय गोली लगने की बात से सभी को हैरानी हो रही है, तो बताया जा रहा है कि गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर छूटकर गिर गई और चल गई। एक रिपोर्ट की माने तो गोविंदा एक इवेंट के लिए कोलकाता रवाना होने वाले थे।
पत्नी गई थी खाटूश्याम के दर्शन के लिए
एक्टर गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ उस समय उनकी पत्नी सुनीता आहुजा घर पर नहीं थीं। सुनीता बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए गई हुईं थीं, लेकिन खबर मिलते ही वो तुरंत वापस लौट भी आईं। सुनीता ने सभी चाहनेवालों का आभार जताया है। उनका ये भी कहना है कि एक महीने के अंदर गोविंदा फिर से नाचने लगेंगे और घबराने की कोई बात नहीं है, उन्हें 2-3 दिन में घर भी ले जाया जाएगा। गोविंदा को जैसे ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तभी मौके पर उनकी बेटी टीना भी पहुंची थी।
वायरल हो रही गोली की फोटो
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वो गोली दिख रही है जो गोविंदा के पैर में लगी थी। गोली ने गोविंदा के पैर में दो इंच गहरा घाव कर दिया था। इसके बाद उनके पैर में आठ टांके लगाए गए हैं। गोली लगने के बाद उनके पैर से काफी खून भी बहा था। गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने भी कहा था कि वो भाग्यशाली हैं जो कि बच गए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025