फैंस की दुआएं रंग लाईं और एक्टर गोविंदा गोली लगने के तीन दिन बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने डिस्चार्ज होने के बाद सबसे पहले फैंस को शुक्रिया कहा है। वो डिस्चार्ज होने के बाद व्हीलचेयर पर सामने आएं और कहा कि जहां पर भी उनके लिए दुआएं मांगी गई, उन्होंने उन सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर पत्नी सुनीता और बेटी भी साथ में मौजूद थी। पिता को इस तरह देखकर बेटी की आंखे नम थी।
डिस्चार्ज हुए एक्टर गोविंदा
एक्टर गोविंदा शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए। वो अस्तपाल के बाहर व्हीलचेयर में नजर आए। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान बेटी टीना और पत्नी सुनीता भी एक्टर के साथ नजग आए। एक्टर गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा
‘जहां जहां पूजा हुई, दुआएं पढ़ी गई, जहां अरदास हुई, मैं सबका धन्यवाद करता हूं। प्रशासन से जुड़े पुलिस वर्ग और राज्य से जुड़े आदरणीय शिंदे साहब का धन्यवाद देता हूं। हर वर्ग के लोगों का शुक्रिया। आप लोगों की वजह से मैं सेफ हूं। जय माता दी’।
उज्जैन महाकाल के दरबार में कराया अनुष्ठान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने उज्जैन के महाकाल में पिता के लिए अनुष्ठान करवाया था। 51 पंडितों ने मिलकर महामृत्युंजय का जाप किया था।
कैसे लगी थी गोविंदा को गोली
आपको बता दें, गोविंदा को मंगलवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास गोली लग गई थी। गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे। तभी गन उनके हाथ से छूटकर नीचे गिरी। इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी।
गोविंदा ने ICU से भेजा था वॉइस मैसेज
गोविंदा को गोली लगने की बात सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे। जिसके बाद एक्टर ने सभी को दिलासा देने के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अब खतरे से बाहर हूं। गलती से गोली चल गई थी। बाबा का आशीर्वाद है। मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं। अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं। आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का। गोली चलने की बात पर डीसीपी दीक्षित गेदाम के मुताबिक, ये मामला सिर्फ एक हादसा है। कोई साजिश या गड़बड़ी उन्हें नहीं दिखी। इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने इस केस को अपनी डायरी में बस इंसीडेंट रिपोर्ट किया है। जिस बंदूक से गोली चली थी वो गोविंदा की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025