बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में मंगलवार सुबह गोली लगने की खबर से फैंस घबरा गए थे। बताया गया है कि एक्टर सुबह अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसके बाद वो अपने फैमिली डॉक्टर के अस्तपाल में एडिमट हुए। फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं, तो पुलिस सभी पहलुओं से इस अप्रिय घटना को लेकर छानबीन कर रही है। हालांकि, ये सिर्फ एक हादसा कहा जा रहा है।
2 दिन में मिलेगा गोविंदा को डिस्चार्ज
जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। गोविंदा अब ठीक हैं और उन्हें 2 से 3 दिन के अंदर डिस्चार्ज भी मिल जाएगा। लेकिन डॉक्टर ने गोविंदा को 3 से 4 हफ्तों का कंपलीट बेड रेस्ट बोला है। गोलीकांड को लेकर पुलिस गोविंदा के परिवार से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना आहुजा का बयान दर्ज कर लिया है। लेकिन एक्टर से अभी बात नहीं कर सकी है। जब वो पूरी तरह ठीक होंगे तब पुलिस उनसे भी बयान लेगी।
कोलकाता जा रहे थे गोविंदा!
गोविंदा के साथ ये हादसा मंगलवार की सुबह 4.45 बजे के करीब हुआ। इस समय गोली लगने की बात से सभी को हैरानी हो रही है, तो बताया जा रहा है कि गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर छूटकर गिर गई और चल गई। एक रिपोर्ट की माने तो गोविंदा एक इवेंट के लिए कोलकाता रवाना होने वाले थे।
पत्नी गई थी खाटूश्याम के दर्शन के लिए
एक्टर गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ उस समय उनकी पत्नी सुनीता आहुजा घर पर नहीं थीं। सुनीता बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए गई हुईं थीं, लेकिन खबर मिलते ही वो तुरंत वापस लौट भी आईं। सुनीता ने सभी चाहनेवालों का आभार जताया है। उनका ये भी कहना है कि एक महीने के अंदर गोविंदा फिर से नाचने लगेंगे और घबराने की कोई बात नहीं है, उन्हें 2-3 दिन में घर भी ले जाया जाएगा। गोविंदा को जैसे ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तभी मौके पर उनकी बेटी टीना भी पहुंची थी।
वायरल हो रही गोली की फोटो
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वो गोली दिख रही है जो गोविंदा के पैर में लगी थी। गोली ने गोविंदा के पैर में दो इंच गहरा घाव कर दिया था। इसके बाद उनके पैर में आठ टांके लगाए गए हैं। गोली लगने के बाद उनके पैर से काफी खून भी बहा था। गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने भी कहा था कि वो भाग्यशाली हैं जो कि बच गए।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा दो दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। एक अक्टूबर को गोली लगने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। गोविंदा की पत्नी सुनीता भी इस अप्रिय घटना के समय साथ मौजूद नहीं थी। अस्पताल में एडमिट होने के बाद पत्नी पहुंची। वहीं, बेटी भी लगातार पिता के साथ है। कई सेलिब्रिटीज भी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। लेकिन यहां हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पुरानी अनबन को भुलाकर गोविंदा से मिलने पहुंचे।
डेविड धवन

माना जाता है कि 80-90 के दशक में गोविंदा और फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी के किस्से सुनाए जाते थे। कई तमाम हिट फिल्में साथ करने के बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। डेविड धवन और गोविंदा के रिश्तों में खटास आ गई। गोविंदा ने खुलकर डेविड धवन पर कई तंज भी कसे हैं। लेकिन 10 साल से चले आ रहे गिले-शिकवे को भुलाकर डेविड अपनी पत्नी के साथ गोविंदा का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे।
कश्मीरा शाह

गोविंदा की पत्नी सुनीता खुले आम कह चुकी हैं कि गोविंदा के भांजे कॉमेडियन कृष्णा और कश्मीरा को वो बिल्कुल पसंद नही करती हैं। हाल ही में गोविंदा की भांजी की शादी में भी दोनों पक्ष अलग-अलग दिखाई दिए थे। लेकिन जैसे ही गोविंदा अस्पताल में भर्ती हुए कश्मीरा शाह सारी कड़वाट भुलाकर अस्पताल पहुंची और कृष्णा को मामा गोविंदा की पल-पल की हेल्थ अपडेट दी। कृष्णा फिलहाल विदेश में काम के सिलसिले से गए हुए हैं, ऐसे में कश्मीरा उनकी सारी जिम्मेदारियों को निभाती नजर आ रही हैं।
आरती सिंह

गोविंदा की भांजी आरती सिंह की हाल ही शादी हुई थी। जहां पर गोविंदा घरवालों की तरह ही दिखाई दिए थे। रागिनी और गोविंदा का डांस वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। भांजी आरती सिंह और गोविंदा के बीच की अनबन तो उनकी शादी के दौरान ही खत्म हो गई थी। इसके बाद जैसे ही मामा के गोली लगने की खबर मिली वो भी अपने पति के साथ अस्पताल पहुंची।
शत्रुघ्न सिन्हा

कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को जैसे ही गोविंदा के गोली लगने की खबर मिली, वो सीधा अस्पताल पहुंचे थे। दोनों एक वक्त पर खास दोस्त हुआ करते थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने गोविंदा के साथ फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर ने मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी हेल्थ अपंडेट भी दी थी।

इन सभी लोगों के अलावा रवीना टंडन, जैकी भगनानी समेत कई हस्तियों मने गोविंदा का हालचाल जाना। किसी ने फोन करके तो किसी ने अस्पताल जाकर गोविंदा से बातचीत की है।
फैंस की दुआएं रंग लाईं और एक्टर गोविंदा गोली लगने के तीन दिन बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने डिस्चार्ज होने के बाद सबसे पहले फैंस को शुक्रिया कहा है। वो डिस्चार्ज होने के बाद व्हीलचेयर पर सामने आएं और कहा कि जहां पर भी उनके लिए दुआएं मांगी गई, उन्होंने उन सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर पत्नी सुनीता और बेटी भी साथ में मौजूद थी। पिता को इस तरह देखकर बेटी की आंखे नम थी।
डिस्चार्ज हुए एक्टर गोविंदा
एक्टर गोविंदा शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए। वो अस्तपाल के बाहर व्हीलचेयर में नजर आए। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान बेटी टीना और पत्नी सुनीता भी एक्टर के साथ नजग आए। एक्टर गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा
‘जहां जहां पूजा हुई, दुआएं पढ़ी गई, जहां अरदास हुई, मैं सबका धन्यवाद करता हूं। प्रशासन से जुड़े पुलिस वर्ग और राज्य से जुड़े आदरणीय शिंदे साहब का धन्यवाद देता हूं। हर वर्ग के लोगों का शुक्रिया। आप लोगों की वजह से मैं सेफ हूं। जय माता दी’।
उज्जैन महाकाल के दरबार में कराया अनुष्ठान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने उज्जैन के महाकाल में पिता के लिए अनुष्ठान करवाया था। 51 पंडितों ने मिलकर महामृत्युंजय का जाप किया था।
कैसे लगी थी गोविंदा को गोली
आपको बता दें, गोविंदा को मंगलवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट के आसपास गोली लग गई थी। गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना हो रहे थे। घर से निकलने से पहले एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर केस में रख रहे थे। तभी गन उनके हाथ से छूटकर नीचे गिरी। इस दौरान मिसफायर हुआ और एक्टर के पैर में 1 गोली लगी।
गोविंदा ने ICU से भेजा था वॉइस मैसेज
गोविंदा को गोली लगने की बात सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए थे। जिसके बाद एक्टर ने सभी को दिलासा देने के लिए आईसीयू से अपना वॉइस मैसेज रिलीज किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं अब खतरे से बाहर हूं। गलती से गोली चल गई थी। बाबा का आशीर्वाद है। मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं। अपने फैंस का भी मैं आभारी हूं। आप सब लोगों का आशीर्वाद, मां-बाबा का आशीर्वाद और बाबा की कृपा से जो गोली लगी थी वो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद करता हूं आप सभी का। गोली चलने की बात पर डीसीपी दीक्षित गेदाम के मुताबिक, ये मामला सिर्फ एक हादसा है। कोई साजिश या गड़बड़ी उन्हें नहीं दिखी। इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने इस केस को अपनी डायरी में बस इंसीडेंट रिपोर्ट किया है। जिस बंदूक से गोली चली थी वो गोविंदा की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर है।
अपने समय के सुपरस्टार गोविंदा की तगड़ी फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है। खासकर उनमें शामिल महिला फैंस की संख्या। लेकिन गोविंदा की वाइफ सुनीता ने हाल ही में एक फीमेल फैन द्वारा की गई एक हरकत के बारे में बताया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
रियल लाइफ में गोविंदा के घर में घटी ‘हीरो नंबर-1’की कहानी
गोविंदा और करीश्मा कपूर की फिल्म हीरो नंबर-1 में, अपने प्यार को पाने के लिए गोविंदा अमीर होने के बाद भी नौकर बनकर अपनी मासूका के घर जाकर रहे थे। ये तो फिल्म की कहानी है, लेकिन ऐसा ही कुछ उनकी रियल लाइफ में भी हुआ है।
जब गोविंदा के घर में नौकर बनकर पहुंची फैन
फिल्मों के सेट, पब्लिक प्लेस पर लड़कियां गोविंदा को देखने के लिए भीड़ लगाएं रहती थी। हाल ही में 'टाइम आउट विद अंकित' पॉडकास्ट में गोविंदा की वाइफ सुनीता ने बताया कि एक बार गोविंदा की एक महिला फैन हमारे घर पर नौकरानी होने का नाटक किया था। हालांकि, मुझे उसे देखकर लग रहा था कि वो किसी अच्छे परिवार से है। उन्होंने इस आशंका का जिक्र अपनी सास से भी किया और बताया कि इसे ( नौकरानी) ठीक से बर्तन धोना और साफ सफाई करना नहीं आता है। वो लड़की गोविंदा के लिए देर तक जागती रहती थी। जिससे सुनीता को उसपर शक होने लगा।
मंत्री की बेटी बनी थी नौकरानी
सुनीता ने जब मामले की छानबीन की, तो पता चला कि वो बड़े मंत्री की बेटी है। सुनीता ने आगे बताया कि इसके बाद वो लड़की उनके सामने रोने लगी और उसने कुबूल किया कि ये सब इसलिए किया क्योंकि वो गोविंदा की फैन है। इसके घटना के बाद उस लड़की के पिता गोविंदा के घर आए और अपने साथ चार कारें भी लाए थे। सुनीता ने बताया कि वो लड़की उनके साथ करीब 20 दिनों तक रही थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025