
कल फ्लैट्स के लिए निकाले जाएंगे ड्रा
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से फ्लैटों के लिए ड्रा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से 120 वर्ग मीटर आकार के 77 सिंगल स्टोरी भवनों, बहुमंजिला स्टोरी के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्टअप फ्लैटों की स्कीम 10 जुलाई को लांच की गई थी। 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। 2248 आवेदन आए हैं। दो चरणों में इनका ड्रा कराया जा रहा है। ड्रा के पहले दिन सेक्टर ज्यू टू व थ्री के 77 सिंगल स्टोरी भवनों का ड्रा कराया गया। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से ड्रा शुरू हुआ। इनमें से 9 भवन किसानों को, 8 भवन उद्यमियों को, 3 वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के आवंटियों को और दो भवन दिव्यांगों को उनके लिए आरक्षित कोटे के मुताबिक आवंटित हुए। शेष भवन सामान्य श्रेणी के आवेदकों को आवंटित किए गए।
इन अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई प्रक्रिया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में ये ड्रा प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। इस दौरान जीएम आरके देव, जीएम वित्त विनोद कुमार, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विशु राजा, मैनेजर केएम चौधरी, मैनेजर प्रिंसिका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद रहे। ड्रा की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। उन बच्चों ने ही आवेदकों के नामों और भूखंडों की पर्ची निकाली। इस पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई और लाइव प्रसारण भी किया गया। इन भवनों के सफल आवेदकों के एकमुश्त भुगतान करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लगभग 50 करोड रुपए से अधिक की आमदनी होगी।
जल्द आवंटित किए जाएंगे पत्र
एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सभी सफल आवेदकों को अब जल्द ही आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। उनको निर्धारित तिथि के अंदर एकमुश्त भुगतान करना होगा। इन सफल आवंटियों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना है। सिंगल स्टोरी भवनों के लिए आवेदन अधिक होने के कारण ड्रा में उन्हीं आवेदकों को शामिल किया जा सका। बृहस्पतिवार को बहुमंजिला स्टोरी और 189 बिल्टअप हाउसिंग के फ्लैटों का ड्रा होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025