Noida: नोएडा में नाबालिग लड़की की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। फेस टू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बिल्डिंग में रहने वाली 17 साल की लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट मीडिया सेल प्रभारी के मुताबिक फेस टू कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भंगेल में स्थित लाल बिल्डिंग में 17 साल की सोनी ने फांसी की फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
दुपट्टे से लगाई फांसी का फंदा
पुलिस के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की की लाश कमरे की कुंडी में दुपट्टे से लटकी हुई थी। घटनास्थल पर मृतक लड़की के परिजन भी मौजूद थे। पुलिस ने क्लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि लड़की ने आत्महत्या जैसा घातक कदम क्यों उठाया। नाबालिग लड़की के परिजन भी अभी तक किसी मामले में कुछ नहीं बता पाए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025