Noida: सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ख्याल कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी 20 वर्षीय सौरभ बच्चों को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया और बच्चे के साथ रेप किया।
बच्ची की चीखने पर इकट्ठा हुए लोग तो आरोपी मौके से भागा
इस दौरान बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची लहुलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
दरोगा की पिस्तौल छीन कर आरोपी ने की फायरिंग
नोएडा डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी नहीं बताया कि सेक्टर 39 क्षेत्र के रसूलपुर में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी सौरभ ने दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। पुलिस आरोपी को सेक्टर 30 से मेडिकल परीक्षण के बाद घटनास्थल से कपड़ा आदि बरामद करने के बाद थाने ला रही थी। सभी सेक्टर 42 के पास अचानक पुलिस की गाड़ी में हवा निकालने की आवाज आई। जिस पर पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरकर चेक करने लगे तभी मौका पाकर सौरभ ने दरोगा अजीत सिंह की पिस्तौल छीन कर पुलिस टीम पर फायर किया और भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो आरोपी सौरभ के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Noida: कोतवाली फेज वन क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक झोलाछाप डॉक्टर ने दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बहाने से क्लीनिक में बुलाकर किया रेप
जानकारी के मुताबिक कोतवाली फेज-वन क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली बच्ची गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप शहजाद लालच देकर बच्ची को क्लीनिक में बुला लिया। जहां उसने 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद मासूम घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीपी हेड क्वार्टर विशाल पांडे के मुताबिक झोलाछाप डॉक्टरर 8 साल से क्लीनिक चला रहा है। वह मामूली बीमारियों का इलाज करता था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तीन टीमों का गठन किया था।
पुलिस और आरोपी में हुई मुठभेड़
विशाल पांडे डीपी हेड क्वार्टर नोएडा ने बताया कि बच्ची से रेप करने वाले आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि फेस 1 थाना पुलिस सेक्टर 10 के पास जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी सेहजादा के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025