Noida: नोएडा सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में नशेड़ी द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र की एक एक कॉलोनी में शराब के नशे में पड़ोसी ने बच्ची का गाल पर काट लिया। जिससे बच्ची चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को अपने साथ ले गए 112 नंबर कॉल कर पुलिस को बुलाया। घटना वाले दिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि मंटूरी ने बेटी को पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए काटा था।
शराब पीकर झगड़ा करता है आरोपी
सेक्टर-50 की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में सागर उर्फ मंटूरी रहता है। जो आए दिन दारु पीकर लोगों से झगड़ा फसाद करता है। एक मई को पड़ोसी शिवम उसकी 14 माह की बेटी को गोद में खिला रहा था। तभी सागर उर्फ मंटूरी भी बेटी को शिवम की गोद में ही खिलाने लगा। इसके बाद खिलाते-खिलाते बेटी के गाल पर काट लिया था। मन्टूरी ने बेटी को गाल पर काटा, उस समय नशे में था।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जब वह मंटूरी के घर पूछने गया तो झगड़ा शुरू कर दिया। इसकी सूचना 112 पर दी, लेकिन उस समय बेटी का मेडिकल नहीं कराया था। अब परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर बेटी का मेडिकल कराने और मंटूरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025