Gaziabad: बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का रविवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व बीसीसीआई के उपाध्यक्ष, एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा और समाजवादी पार्टी विधायक जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
9 सालों से चल रहा था संघर्ष
राकेश मिश्रा ने बताया कि आज समस्त गाजियाबाद वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है, क्योंकि आज जिले में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण में आने वाली सारी अड़चनें दूर हो गई हैं, अब यह स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों से संघर्ष चल रहा था। स्टेडियम के लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी थी। लेकिन कई कारणों से स्टेडियम का कार्य रुका हुआ था। अब गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर देश की राजधानी दिल्ली सीमा से लगे गाजियाबाद में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में आने वाली अड़चन दूर कर दी है।
55 हजार लोगों की कैपेसिटी का बनेगा क्रिकेट स्टेडियम
राकेश मिश्रा ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण में हाईटेंशन लाइन और एफएआर से अड़चन आ रही थी। अब वीके सिंह के प्रयासों से यह दोनों अड़चन दूर हो गई हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की उपस्थिति में इसका शिलान्यास किया गया है। इस स्टेडियम में 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। प्रथम चरण के दौरान 4 सौ करोड़ और द्वितीय चरण में 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चारदीवारी निर्माण आदि के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिया गया है। अगले दो वर्ष 2026 तक स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
9 साल स्टेडियम के निर्माण की मांग चल रही थी
जरूरत और आधुनिकता को देखते हुए स्टेडियम निर्माण का बजट बढ़ गया है। बीते नौ सालों के दौरान क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की लागत में लगभग 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। अर्थात शुरुआत में जहां निर्माण लागत साढ़े तीन सौ करोड़ आ रही थी, अब वह बढ़कर साढ़े चार सौ करोड़ पहुंच गई है। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्टेडियम के आरंभ होने से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बल्कि गाजियाबाद में आईपीएल मैच का आयोजन भी होगा। इस कार्य की रास्ता साफ होने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा और पदाधिकारियों ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का सहयोग को लेकर आभार जताया।
4 सौ करोड़ की लागत से तैयार होगा स्टेडियम

इस कार्यक्रम में BCCI के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला , जितेंद्र यादव विधायक, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार, रियासत अली, राकेश मिश्रा,उमेश चोपड़ा, मनोज माकड़,, धीरेंद्र चौधरी,अजय शर्मा ,अंकित रंजन, निशांत सिसोदिया,अजीत तोमर, क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोग, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में कई पार्टी के विधायक व सामाजिक लोग भी उपस्थित थे
55 हजार लोगों की कैपेसिटी का बनेगा क्रिकेट स्टेडियम।।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025