कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में फ्लैट में अकेले रहते बुजुर्ग का शव मिलने से हडकंप मच गया। शव तीन दिन पुराना है। बुजुर्ग राजकुमार श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत अधिकारी थे। कई सालों से प्रापर्टी के विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे से अलग रहते थे।
बेटे ने कही घर से निकाल देने की बात
बुजुर्ग राजकुमार के बेटे निखिल ने बताया कि कई साल पहले पिता ने मां और उन्हें संपत्ति विवाद के चलते घर से निकाल दिया था। तभी से मामला कोर्ट में है। पिता की मौत के मामले में उनके वकील ने कोई सूचना नहीं दी। बल्कि कौशांबी पुलिस ने उनकी बहन के जरिए उन्हें घटनास्थल पर आने के लिए कहा था। परिवार का कई सालों से बुजुर्ग के साथ मिलना जुलना नहीं था। निखिल ने बताया कि उन्हें या मां रजनी को पिता का वैशाली में अपना फ्लैट होने की भी जानकारी नहीं थी। साथ ही पड़ोसियों का कहना है कि बुजुर्ग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। वो अपने फ्लैट में रहकर अपना समय बिताते थे।
शरीर पर चोट के निशान
बुजुर्ग का शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उनके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई? पुलिस को ये पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025