गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट सपा के लिए गले की हड्डी बन गई है। सपा के कद्दावर नेताओं ने इस सीट पर एक बार फिर से अपना फैसला बदल कर वापस महेंद्र नागर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर व INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने का दावा किया गया।
डॉक्टर महेंद्र नागर दोबारा प्रत्याशी घोषित
दरअसल गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने पहले डॉक्टर महेंद्र नागर को प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेंद्र नागर की जगह राहुल अवाना को प्रत्याशी घोषित कर दिया। राहुल अवाना की घोषणा के बाद जिले के शीर्ष नेताओं ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रत्याशी बदलने की गुहार लगाई। लगभग एक सप्ताह तक चली तनातनी के बाद अब कहीं जाकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गयी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेंद्र नागर को दोबारा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में हुई प्रेस वार्ता में डॉक्टर महेंद्र नागर के साथ पहले टिकट घोषित हो चुके प्रत्याशी राहुल अवाना भी मौजूद रहे। जहां पर दोनों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का सम्मान करते हुए मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
"पार्टी में प्रत्याशी बदले जाने को लेकर अब कोई मतभेद नहीं"
इस दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर ने कहा 'कि पार्टी में प्रत्याशी बदले जाने को लेकर अब कोई मतभेद नहीं है। पूरी पार्टी और इंडिया गठबंधन एक साथ लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जीत दर्ज करेगा।' उन्होंने कहा 'कि गौतम बुद्ध नगर में भाजपा की सरकार में किसानों की समस्याओं को हल नहीं किया जा रहा है। गौतम बुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरण और एनटीपीसी पर किसान कई सालों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले छुट्टा लवारिस जानवर को लेकर सरकार ने अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया है।'
महेंद्र सिंह नागर 1999 से राजनीति में सक्रिय
महेंद्र सिंह नागर एक योग्य डॉक्टर हैं और 1999 से राजनीति में सक्रिय हैं. कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले नागर 2022 में सपा में शामिल हो गए थे. वह जमीनी स्तर से जुड़े नेता रहे हैं. महेंद्र नागर ने 2006 से 2016 तक गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया था. वह मिलख लाच्छि गांव के रहने वाले हैं और गुर्जर समाज से आते हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025