लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट कल यानी की 4 जून को आने वाले हैं। गौतमबुद्ध नगर में 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल का रिजल्ट तय करेगा। मतगणना के पहले घंटे में पहला रुझान सामने आ जाएगा। जेवर के मतों की गणना 29 चरण में होगी। खुर्जा और सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 31-31 चरण में होगी। सबसे पहले जेवर विधानसभा के मतों की गणना समाप्त होगी।
कल होगा गौतमबुद्ध नगर में 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
मतगणना के दिन यानी कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रक्रिया शुरु होगी। गौतमबुद्ध नगर के तीन विधानसभा नोएडा, दादरी और जेवर व बुलंदशहर जिले की सिकंद्राबाद व खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना एक साथ होगी।
सुबह साढ़े 6 बजे स्ट्रांग रूम से निकाले जाएंगे ईवीएम
फूल मंडी में बने सील बंद स्ट्रांग रूम से ईवीएम को साढ़े छह निकाला जाएगा। प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील को खोला जाएगा। इसके बाद ही ईवीएम को मतगणना के लिए टेबल पर ले जाया जाएगा। इसके लिए अलग से कारिडोर बनाया जाएगा। ईवीएम के मतों की गणना से पहले पोस्टल बैलेट, ईटीपीबी के मतों की गणना होगी। इन मतों की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी और अंतिम वोट की गिनती तक जारी रहेगी।
ड्यूटी पर तैनाती के पुख्ता इंतजाम
मतगणना के लिए तैनाती के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें 349 कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी होंगे। 52 कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। मतगणना कक्ष में प्रत्याशी व उनके एजेंट को ही जाने की अनुमति होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 14 टीम बनाई गई हैं। यह टीम दस टेबल पर मतों की गणना करेंगी। जबकि ईवीएम के मतों की गणना के लिए 71 टीम गठित की गई हैं।
कर्मचारियों के लिए बैन मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक उपकरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों पर मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कर्मचारियों को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। फूलमंडी मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। गेट नंबर पांच से प्रत्याशी व उनके एजेंट को प्रवेश मिलेगा। मतगणना कर्मी व मीडिया कर्मी को गेट नंबर दो से प्रवेश मिलेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025