Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र के गौर अतुल्यम सोसाइटी में क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां आवारा कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट कर लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद कुत्ते के शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्ता एक दर्जन लोगों को काट चुका था। पशु प्रेमियों ने पुलिस से शिकायत की है।
दो पक्षों ने पुलिस से की शिकायत
इस मामले में दोनों तरफ से दादरी पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़ित सोसायटी वासियों का कहना है कि सोसाइटी में एक आवारा कुत्ता पागल हो गया था। जिसने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। उसको लाठी डंडों की मदद से सोसाइटी से बाहर निकल गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सोसाइटी के बाहर एक कुत्ता मरा हुआ पड़ा है। पास में खड़े लोगों के हाथ में डंडा दिख रहा है। वहीं, पशु प्रेमी ने भी पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि उन्होंने बेजुबान कुत्ते की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर शव को बोरी में भर नाले में फेंक दिया। अब पुलिस दोनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025