Noida: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में गर्लफ्रेंड और पत्नी को लेकर हुई मारपीट में नया मोड़ आ गया है। जहां दोनों पक्षों ने पहले कार्रवाई करने से मना कर दिया था। लेकिन अगले दिन दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बार में डांस के दौरान हुआ था विवाद
बता दें कि गार्डन गैलेरिया मॉल बार में रविवार देर रात दो पक्ष में लड़ाई हुई थी। इस विवाद का 1 मिनट 59 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक युवती ने आरोप लगाया था कि सरे पक्ष के लोगों ने उसका रेट पूछा। महिला ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि वह पति और देवर के साथ बार में आई थी। दूसरे पक्ष के युवकों ने उससे अभद्रता की। उसने विरोध किया और पति और देवर को बताया। इसके बाद अभद्रता करने वाले युवकों से पति और देवर ने बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट की। वहीं, वहीं, दूसरे पक्ष का दावा था कि महिला के साथ के आए व्यक्ति ने नाचते समय उनकी महिला दोस्त का हाथ पकड़ लिया था। जब इसका विरोध किया गया तो झगड़ा शुरू हो गया।
दोनों पक्षों ने दोबारा दी शिकायत, 6 के खिलाफ FIR
नोएडा पुलिस ने बताया कि 4 अगस्त को रात में गार्डन गैलरिया की एक बार में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिनके द्वारा आपस में समझौता कर लिया गया था। मंगलवार को पुनः दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर थाने पर दी गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के अंजू यादव और उसके पति सलमान अली, हम्माज और दूसरे पक्ष के अंकिता, अनूप शुक्ला, केशव शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके बाद एक पक्ष से सलमान एवं हम्माज़ और दूसरे पक्ष के केशव और अनूप को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025