Lucknow/noida: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रोडवेज बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा। प्रदेश सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त कर दी है। इसके लिए परिवहन विभाग ने नई बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बीजेपी ने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प पत्र में ये वादा किया था।
परिवहन विभाग पर इतने का बढ़ेगा बोझ
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस योजना में सरकार पर करीब 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त सालाना खर्च आने का अनुमान है। जबकि इससे 85 हजार महिलाओं के लाभांवित होने का अनुमान है। जबकि मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के बाद ये संख्या और भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: आप भी अपने शहर में बनाने जा रहे घर, तो जान लें नया नियम, बिना इसके नहीं पास होगा नक्शा
इस तरीके से खर्च की होगी पूर्ति
राज्य में दिव्यांगों के लिए पहले से सरकारी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसकी पूर्ति दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग करता है। उसी तर्ज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा की पूर्ति महिला कल्याण विभाग से कराए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025