लोकसभा चुनावों के छठे चरण की वोटिंग आज शाम 6 बजे खत्म हो गई है। इस चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। छठे चरण में यूपी की सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही सीट पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक 58 सीटों पर शाम 7 बजे तक 58.82 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19 फीसदी और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ। अब 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी।
छठे चरण में कुल 58.82 प्रतिशत वोटिंग
इस चरण में कुल 58.82 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिसमें से हरियाणा में 58.24 प्रतिशत, बिहार में 52.81 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 51.97 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 54.02 प्रतिशत, झारखंड में 62.39 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 78.19 प्रतिशत, ओडिशा में 59.92 प्रतिशत और दिल्ली में 54.37 मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41% मतदान हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर मतदान हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज समेत कई दिग्गजों ने सुबह-सुबह मतदान किया। रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी के बच्चों मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने भी मतदान किया। छठे फेज में मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर, कन्हैया कुमार और बांसुरी स्वराज की साख दांव पर है। इस चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, हरियाणा की सभी 10 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे फेज में चुनाव स्थगित कर दिया गया था, इस सीट पर भी आज मतदान हुआ। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है, जहां सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025