Greater Noida: दादरी क्षेत्र स्थित जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा के बाद फायरिंग हुई। इसमें हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू के पेट में और दूसरे पक्ष के आदेश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पैर और पेट में लगी गोली
पुलिस ने दावा किया कि आदेश के पैर में लगी गोली की घटना संदिग्ध लग रही है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मिलक खटाना गांव निवासी वीशू ने सूचना दी कि उसके भाई आदेश को हिस्ट्रीशीटर कुलदीप उर्फ कुल्लू ने गोली मार दी है। आदेश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। गांव पहुंचकर पता चला कि कुलदीप के भी पेट में गोली लगी है।
दोनों पक्षों में चल रही है पुरानी रंजिश
जांच में पता चला कि लगभग एक साल पहले आदेश के परिवार में शादी थी। यहां कुलदीप ने हर्ष फायरिंग की। इसका आदेश व उसके परिजन ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। रविवार देर शाम को नगर के जारचा रोड स्थित मनीराम कॉलोनी के पास आदेश व कुल्लू तीन चार साथियों के खड़े हुए थे। तभी दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद फायरिंग की घटना हुई।
गोली लगने की घटना संदिग्ध
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि घायल
दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद है। आदेश के पैर में गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। आदेश का पुलिस निगरानी में इलाज कराया जा रहा है।
Greater Noida: जेवर के मोहाबलीपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली बात पर दो पक्ष में गोली चल गई। दोनों पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। दोनों पक्ष में हुई गोलीबारी में एक मासूम की जान चली गई। जबकि गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिसमें एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला
एडिशनल डीसीपी ने बताया मंगलवार देर रात मोहाबलीपुर गांव में राकेश और सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू और राकेश के पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से मारपीट कर ली। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में मोहित नाम के किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सोनू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के पास बसे दादरी कस्बे अंसल(सर्वोत्तम बिल्डर) के ख़िलाफ़ धरने पर बैठे किसानों पर बाउंसरों द्वारा गोलियां चलाने और लाठी डंडो से पीटने का मामला सामने आया है। दो किसानों को गंभीर चोट आई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है।
गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हमलावर
बता दें कि दादरी के रामगढ़ गांव में अपनी मांगों को लेकर किसान अंसल और सर्वोत्तम बिल्डर के खिलाफ धरना दे रहे हैं। गुरुवार की दोपहर बाद कुछ किसानों ने खेत में बुवाई करने की कोशिश की। इस दौरान पांच से दस गाड़ियों में सवार होकर बिल्डर के बाउंसर मौके पर पहुंच गए और बुवाई कर रहे किसानों पर टूट पड़े। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि बाउंसरों के पास लाठी डंडे और रॉड थी, जिससे उन्होंने किसानों पर हमला किया। इस हमले में संजय भाटी बोडाकी व भाकियू बलराज से जुड़े लाला चेयरमैन चोटिल हुए हैं। किसानों और बाउंसरों के बीच टकराव की सूचना पर दादरी पुलिस भी पहुंच गई। किसानों का आरोप है कि बिल्डर के बाउंसरों ने फायरिंग भी की।
एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चकरपुर के रकबे में लगने वाले खेत जो पूर्व में सर्वोत्तम ग्रुप द्वारा खरीदे जा चुके है। इस खेत पर ग्राम कमरैला के रहने वाले अशोक द्वारा जुताई की जा रही थी। ग्राम रामगढ़ के रहने वाले वीर सिंह एवं बोडाकी के रहने वाले संजय ने आकर खेत जोतने का विरोध किया। कहा कि यह हम बताएंगे कि खेत किसको बोना है। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गईं। हवाई फायरिंग की जानकारी हुई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। अब सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। हालांकि गनीमत रही गोली किसी को नहीं लगी बल्कि दीवार में जा लगी। दिनदहाड़े फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, बदमाशों के फायिरंग करते हुए फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
चक्कर काट रहे बदमाशों को टोका तो की फायरिंग
बताया जा रहा है कि घर के आस पास चक्कर काट रहे बाईक सवार को टोका तो फ़ायरिंग कर दी। गोली युवक के घर की दीवार पर लगी। इसके बाद फ़ायरिंग करते हुए बाईक सवार दबंग फ़रार हो गए। फ़ायरिंग और बदमाशों का वीडियो CCTV कैमरों में क़ैद हो गया है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
युवक ने भाग कर बचाई जान
वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। अचानक, एक व्यक्ति पर फायरिंग कर देते हैं। हालांकि युवक ने तत्परता दिखाते हुए भागकर अपनी जान बचा ली। जिससे युवक बाल-बाल बच गया।
क्षेत्र के लोगों में दहशत, सुरक्षा की मांग की
वहीं, इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस के आलाअधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है।
Greater Noida: इस समय बीच सड़क पर बर्थडे मनाने का कल्चर युवाओं को खूब भा रहा है। सार्वजनिक स्थल पर बर्थडे मनाने के चक्कर में युवा कानून व्यवस्था की धज्जियां भी उड़ाने से भी नहीं चूकते हैं। वाहनों पर केक काटने के चक्कर में कभी-कभी ट्रैफिक व्यवस्था को भी बाधित कर देते हैं। अब ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
जेवर क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कार सड़क पर खड़ी है। आसपास चार-पांच युवक खड़े हैं और कार के बोनट पर केक रखा है। इसके साथ ही केक पर फायरक्रैक भी लगा हुआ है। इसके बाद बर्थडे टोपी पहने युवक केक काटता है तो सभी शोर मचाते हुए विश करते हैं। इसके बाद इन्हीं युवाओं में से एक पिस्तौल निकालता है और हवा में फायरिंग करता है। वायरल वीडियो जेवर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
तलवार से केक काटने वाला गिरफ्तार
वहीं, बाइक रोकने के बाद तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो शनिवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। करीब 17 सेकेंड के वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बीच सड़क पर एक बाइक के साथ खड़े हैं। इनमें से एक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा है। बाइक पर केक रखा हुआ है, उसके सामने गमछा डाले और हाथ में तलवार लिए एक युवक दिखाई खड़ा है। किसी ने यह वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस पर पुलिस की नजर पड़ी तो वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी। थाना फेज 1 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तलवार से केक काटने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025