Bijnor: बिजनौर के बक्शीवाला इलाके में गुरुवार सुबह अचानक से पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
पटाखा फैक्टरी में आग
जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के बक्शीवाला इलाके में जोधुवाला रोड पर गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिस कारण वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
तीन लोग झुलसे
वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जैसे-तैसे आग से बाहर निकाला और पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दूसरी ओर फयर टीम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांचमें जुटी हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025