ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में मंगलवार सुबह अचानक से भीषण आग लग गई। इसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनिमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत देविका गोल्ड होम सोसायटी सेक्टर-1 में अचानक एक फ्लैट में मंदिर में रखे दिए से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेडरूम तक पहुंच गई। जैसे ही लोगों को आग लगने की सूचना मिली मौके पर हड़कंप मच गया।
वहीं, आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों को दी गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान लोगों का कहना है कि आग लगने की जानकारी लगते ही सबसे पहले इसपर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन इतनी भयानक थी कि आग नहीं बुझी, जिसके बाद पुलिस विभाग को सूचना दी गई। जबकि लोगों ने कहा कि ये घटना लापरवाही के कारण हुई है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह फिर आग लग गई। पंचशील ग्रीन 1 सोसायटी के पास Zepto कंपनी के स्टोर कंपनी के वेयर हाउस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी से निकलते धुएं को देखकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया और सभी कर्मचारियों को बहार निकाला गया।
5 गाड़ियों की मदद से बुझाई जा रही आग
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। वहीं, आग से वेयर हाउस में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत Zepto के स्टोर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की 05 गाड़ियों की मदद से बुझाया जा रहा है। धुआं अधिक है लेकिन आग कंट्रोल में है। जेसीबी की मदद से टिन शेड को हटवाया जा रहा है। शीघ्र ही आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया जायेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025