नोएडा के सेक्टर 62 में सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया. दरअसल यहां के दो गर्ल्स पीजी हॉस्टल में अचानक से आग लग गई. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर आग इतनी तेजी से फैली कि लड़कियों को बाहर आने का वक्त ही नहीं मिला. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस और फायर की टीम ने सीढ़ी के जरिए सभी लड़कियों को सुरक्षित निकाला.
इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
दरअसल नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बी ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया. जब दो पीजी में अचानक आग लगने की सूचना मिली. जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे फायर विभाग की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर 62 रसूलपुर नवादा स्थित रेनबो रेजिडेंसी गर्ल पीजी और सोनू पीजी के बाहर एडवरटाइजिंग होर्डिंग में आग लग गई. आग पीजी के ग्राउंड फ्लोर पर लगे होने के चलते अन्य फ्लोर पर रहने वाली लड़कियां फंस गई. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस और फायर की टीम ने सीढ़ी के जरिए सभी लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया और आग पर काबू पाया गया. बता दें कि आग इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी थी. फिलहाल इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है, आग पूरी तरह से बुझा ली गई है.
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
मामले में चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पीजी चार मंजिला होने के चलते आग लगने के दौरान पीजी में रह रही लड़कियां ऊपर फंस गई. जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकला गया. आग पीजी के इलेक्ट्रिकल पैनल में होने के चलते तेजी से ग्राउंड फ्लोर पर फैली. उन्होंने बताया कि फायर कर्मियों की मेहनत के चलते आग को ग्राउंड फ्लोर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया. इसके चलते आग समय से काबू कर ली गई, और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. अन्य पहलूओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025