Etwah: नई-दिल्ली दरभंगा एक्स्प्रेस में आग लगने के बाद वैशाली एक्स्प्रेस में भी देर रात आग लग गई। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन से पहले मैनपुरी फाटक के नजदीक नई दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर S6 के बाथरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रेन के कोच में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ट्रेन को रोक कर उसमें सवार यात्रियों को आगे के बोगियों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है।
8 यात्री झुलसे, 11 लोग घायल
आग लगने का कारण अभी तक नही पता चला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी, आरपी,आरपीएफ,अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड को बुलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के में 19 लोगो को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में ले जाया गया, जिसमें से 11 लोगो को धुंए की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जबकि 8 लोग झुलस कर घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात में लगभग 2 बजे लगी आग
एसपी जीआरपी आगरा मंडल अदित्य लांगहे ने बताया कि रात 2 बजे के लगभग वैशाली एक्सप्रेस के एस 6 कोच में आग लग गई थी। फायर डिपार्टमेंट की मदद से आग पर काबू पाया गया। पैसेंजर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिसमें 19 लोग घायल हुए है। 8 घायलों को जिला अस्पताल और 11 को सैफई पीजीआई रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा सैंपल एकत्रित कर लैब में भेजे गए हैं। इसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। अभी यही पता चल पाया है कि बाथरूम वाले एरिया से आग लगी थी। रात्रि में ही घायलों को देखने पहुंची विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यात्रियों के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई है और उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है।
ये यात्री हुए घायल
1 मुन्नाराम पुत्र मोतीलाल राम नयागांव चैनपुर उम्र 20 वर्ष
2 दीपक उम्र 18 वर्ष सिवान बिहार
3 मोहित कुमार उम्र 20 वर्ष
4 गोविंद कुमार पुत्र बेटाराम उम्र 25 वर्ष सिवान बिहार
5 राहुल कुमार पुत्र दन्नाराम उम्र 28 वर्ष अलवर राजस्थान
6 गुलशन पुत्र बृजेंद्र दास उम्र 27 वर्ष सौर बाजार सहरसा बिहार
7 संदीप पुत्र धूपनाथ उम्र 22 वर्ष कचनार जिला सिवान बिहार
8 मनीष कुमार ठाकुर पुत्र नंद कुमार ठाकुर उम्र 23 वर्ष सिवान बिहार
9 दुष्यंत कुमार पुत्र गजेंद्र उम्र 20 वर्ष
10 धनपति पुत्र अच्छेलाल उम्र 22 वर्ष बख्तियारपुर गोपालगंज
11 अच्छेलाल पुत्र रतनलाल उम्र 53 वर्ष बख्तियारपुर गोपालगंज
12 कमरुद्दीन पुत्र कमालुद्दीन उम्र 35 वर्ष सेहमऊ जिला मधेपुरा बिहार
13 सरिता देवी पत्नी जगन्नाथ उम्र 36 वर्ष समस्तीपुर
14 छोटू कुमार पुत्र महतोष चौधरी उम्र 27 वर्ष मधुबनी बिहार
15 विवेक पुत्र गौतम गिरी उम्र 24 वर्ष सिवान बिहार
16 सच्चिदानंद प्रसाद उम्र 23 वर्ष सिवान बिहार
17 श्वेता कुमार पुत्री भोला ठाकुर उम्र 22 वर्ष बेरियारपुर मुजफ्फरपुर बिहार
18 लक्ष्मी पत्नी अशोक उम्र 30 वर्ष जिला गोंडा उत्तर प्रदेश
19 अशोक पति लक्ष्मी उम्र 35 वर्ष जिला गोंडा उत्तर प्रदेश
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025