Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर 27 जून को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए आएंगे। फिल्म सिटी परियोजना के लिए यीडा और बोनी कपूर की कंपनी के बीच समझौता होगा। इसके साथ ही बोनी कपूर की कंपनी फिल्म सिटी के प्रथम चरण के लिए भूमि पर कब्जा लेगी। कब्जा लेने की औपचारिकता पूरी होने के बाद यीडा के बोर्ड रूम में बोनी कपूर अपने परिवार के साथ फिल्म सिटी के मॉडल को भी लॉन्च करेंगे।
कई देशों का दौरा कर बोनी कपूर ने बनवाया फिल्म सिटी का मॉडल
बता दें कि यीडी के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। पहला चरण 230 एकड़ में शुरू होगा। इसके लिए बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर सबसे अधिक बोली लगाई थी। यूपी कैबिनेट से भी कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है। फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर दुनियाभर की फिल्म सिटी का अध्ययन करने के लिए बोनी कपूर ने कई देशों का दौरा किया है। कंपनी ने फिल्म सिटी का नया मॉडल तैयार किया है।
फिल्म सिटी से कमाई का 18 फीसदी यीडा को देना होगा
फिल्म सिटी का निर्माण शुरू करने से पहले कंपनी को सिक्योरिटी राशि के रूप में प्राधिकरण में 80 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। फिल्म सिटी से होने वाली आय का 18 फीसदी भी यीडा को देना होगा। फिल्म सिटी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं प्राधिकरण तैयार करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण का पूरा कार्य बोनी कपूर की कंपनी की जिम्मेदारी रहेगी। कंपनी फिल्म सिटी के डिजाइन और तय प्रस्तावों में कोई बदलाव नहीं कर सकेगी। निर्माण का पूरा काम यीडा की ओर से कंपनी के समक्ष रखी गईं शर्तों के आधार पर ही होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025