Greater Noida West: समृद्धि ग्रैंड रेवेन्यू सोसाइटी में शराबी किराएदारों ने जमकर बवाल किया। बताया जा रहा है सोसायटी में रहने वाले एक किरायादार और उसके चार साथी शराब पी रहे थे। इस दौरान जब सोसायटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें शराब पीने से रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गार्ड पर हमला बोल दिया। सोसाइटी में ड्यूटी पर तैनात गार्ड और सुपरवाइजर के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में उनकी यह करतूत कैद हो गई । बिसरख पुलिस ने गार्ड की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
घटना शुक्रवार की देर रात समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसायटी का है। सोसायटी के एक फ्लैट में एक युवक किराए पर रहता है। जिसने अपने साथियों के साथ सोसायटी में शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। उन्होंने परिसर और फ्लोर पर शराब के नशे में जमकर गाली गलौज की। जिसके बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों ने सिक्योरिटी को बुलाकर कार्रवाई के लिए कहा। जब सिक्योरिटी गार्ड ने वहां पर जाकर उनको समझने का प्रयास किया तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद गार्ड ने बिसरख थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। इन युवकों के द्वारा की गई सारी करतूत की वीडियो भी बनाई गई और साथ ही सोसायटी परिसर में लगे सीसीटीवी में भी पूरा मामला कैद हो गया।
इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
सोसायटी में तैनात गार्ड की तहरीर के आधार पर बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज किया और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मूल रूप से बलिया व वर्तमान में साहिबाबाद निवासी बृजेश कुमार सिंह, गाजियाबाद निवासी अमन त्रिपाठी, रणधीर मिश्रा, अंकित और अमित पाण्डे को गिरफ्तार लिया है। इन सभी के विरुद्ध पब्लिक प्लेस में मारपीट करना और साथ ही शांति भंग की धाराओं के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025