Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दो छात्रों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना गौर सिटी सोसाइटी ट्रॉली बैग के लेनदेन को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र एक दूसरे पर लात-घूसे से हमला कर रहे हैं। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने पुलिस से की शिकायत की है। शिकायत पर रबूपुरा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Greater Noida: थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में मोमोस खाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लड़ाई हुई। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने 2 छात्रों को गिरफ्तार है।
इंजीनियरिंग कॉलेज के थे छात्र
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात एक इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र मोमोज खरीद रहे थे। दुकानदार ने एक छात्र को मोमोज दिए तो दूसरे ने कहा कि उनसे पहले ऑर्डर दिया है। इस पर मोमोज पहले लेने को लेकर दोनों छात्रों में गाली-गलौज होने लगी। इस पर दोनों छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे छात्रों के गुटों एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
दो छात्रों को पुलिस हिरासत में लिया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गुट एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। आरोप है कि पथराव भी किया। बीटा-दो थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है। अन्य छात्रों की तलाश जारी है।
Greater Noida: इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में बीते बृहस्पतिवार की रात को पानी निकासी को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। जिसमें सात लोगों को चोटे लगी हैं। जबकि एक व्यक्ति कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
एक व्यक्ति हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव में 4 अप्रैल की रात नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद मो ताहिर के बेटों और भाइयों ने मिलकर तालिब चौधरी, डाक्टर आरिफ, अनीश, जरीना, नफीश, आशिफ, रुकैया व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें सभी को गंभीर चोटें लगी। जबकि डॉ. आरिफ के भाई नफीश को ज्यादा गम्भीर चोटें आई हैं। सभी को बाबा मोहन राम हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। वहीं, नफीस की हालत नाजुक होने के कारण उसे पहले यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से कैलाश अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टर आरिफ की माता जरीना (70) के हाथ और सिर पर चोटें आई हैं।
पंचायत में बिगड़ी बात, फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली के पानी की निकासी को लेकर ताहिर और वाजिद की पहले मस्जिद पर आपसी कहासुनी और हाथापाई हुई थी। दोनों को समझा बुझाकर डॉक्टर आरिफ के घर फैसले के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्ष डॉक्टर आरिफ के घर फैसला करने के लिए एकत्रित हुए। लेकिन बात शांत होने की जगह और बढ़ती गई और फिर से हाथापाई होने लगी। ताहिर के परिवार वाले वहां से धमकी देते हुए गए और कुछ ही देर में 20-25 लोगों को लाठी डंडों के साथ लेकर दोबारा वापस आ गए। इसके बाद सभी लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
Grater Noida: ग्रेटर नोएडा में दबंग के हौसले बुलंद है। थाना दनकौर क्षेत्र में पानी की छीटें गिरने पर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
बाइक धोते समय पानी की छीटें पड़ने पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर में चांद अपनी मोटरसाइकिल धो रहा था। तभी मोटरसाइकिल धोते समय पानी की कुछ पानी की छीटें हकीम के ऊपर चली गईं। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी और धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। इसके बाद चांद और हकीम के परिवार आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी और डंडों से मारपीट की गई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। थाना दनकौर पुलिस केस दर्ज मामले की जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025